कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए MP में नहीं मिल रहे उम्मीदवार, कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा में कुछ यूं कसा तंज

Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर बड़ा बयान बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को ढूंढे से भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी अपनी जीत की शुरुआत छिंदवाड़ा सीट से ही करेगी।

बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने तीन दिवसीय प्रवास के लिए मंगलवार 19 मार्च को छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां वे छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'कांग्रेस को मध्य प्रदेश में उम्मीदवार नहीं मिल रहे है।'

BJP leader Kailash Vijayvargiya

इस दौरान मीडिया कर्मियों ने विजयवर्गीय से पूछा कि जबलपुर में लखन घनघोरिया चुनाव लड़ने को तैयान नहीं है कांग्रेस से? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और कई अन्य जगहें ऐसी हैं जहां कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है और कोई भी तैयार नहीं है।'

वहीं, मीडिया ने जब छिंदवाड़ा को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, इस बार मिशन 29 की शुरुआत ही छिंदवाड़ा सीट से होगी। इससे पहले मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव के निमित्त छिंदवाड़ा में आयोजित बैठक में सहभागिता कर नगर निगम के पार्षद गणों के साथ संवाद किया।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण और प्रदेश एवं देश का विकास भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का संकल्प है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिवार जनों के प्रेम, सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संपूर्ण देश में विजय का कीर्तिमान बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+