VIDEO: दबंग भाजपा नेता ने चौकी में घुसकर पुलिसवाले को पीटा

सागर। अगर हम किसी मुश्किल में फंसे होते हैं या किसी समस्या से जूझ रहे होते हैं तो सबसे पहले जिसका ख्याल हमारे दिमाग में आता है वह है पुलिस। होता तो ऐसा ही है कि पुलिस आपराधिक व असमाजिक तत्वों से समाज को सुरक्षित रखती है लेकिन सोचिये तब क्या हो जब ये असमाजिक तत्व खुद पुलिस पर भारी पड़ जाएं और दूसरों को सेक्योरिटी देने वाली पुलिस को खुद सेक्योरिटी की जरूरत पड़ जाए। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सागर से सामने आया है जहां एक दबंग भाजपा नेता ने पुलिस चौकी इंचार्ज को ही पीट दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने इस भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

BJP leader beaten a policeman in sagar MP

मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले की है जहां के बीना थाने के कंजिया चौकी इंचार्ज एसआई गणेश प्रसाद को स्थानीय भाजपा नेता रामराजा ने पीट दिया। बताया जा रहा है कि इस दबंग भाजपा नेता के ऊपर पहले से ही 9 मामले दर्ज हैं। इस नेता पर बीना के बाहूृबली विधायक रामराजा का हाथ है जिसके चलते वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। यह दबंग भाजपा नेता पूर्व सरपंच भी है। एसआई चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद के साथ मारपीट करने वाले आरोपी रामराजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन सवाल फिर वही है कि जिस क्षेत्र में बदमाश पुलिस को मारते हैं उस क्षेत्र की जनता के दर्द की कौन सुनवाई करता होगा। मामला भानगढ़ थाना क्षेत्र के पास का है। हालांकि पुलिस के आला अफसरान ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने की बात की है।

ये भी पढे़ं -यूपी में गायों की तस्करी कर रहे दो लोगों को गो रक्षकों ने पीटा, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+