MP: महू से संविधान बचाने का संदेश देंगे राहुल-प्रियंका, BJP बोली- क्षमा यात्रा निकालें

मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस और नेहरू परिवार ने जिंदगी भर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। बाबा साहब की जन्मस्थली महू में कांग्रेस और राहुल गांधी ने कोई कार्य नहीं किया है।

जाटव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली जनता को भ्रमित करने के लिए निकाल रही है। इस यात्रा में शामिल होने राहुल गांधी भी बाबा साहब की जन्मस्थली पुण्यभूमि महू आ रहे हैं।राहुल गांधी को महात्मा गांधी, बाबा साहब और संविधान से कांग्रेस व अपने द्वारा किए गए कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए, इसके बाद वे महू आएं।

Indore

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने दलित समाज को बेजुबान कहा है। हमारे दलित भाई-बहनों को बेजुबान कहकर कांग्रेस नेताओं ने उनका घोर अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी ''बापू'' और बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और कार्यां को सम्मेलन, सभाएं व विशेष संपर्क कर जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए

जाटव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए बाबा साहब की पुण्य भूमि महू का चयन किया है। महू बाबा साहब की जन्मस्थली है। देश में 55 साल से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की जन्मस्थली व उनसे जुड़े अन्य स्थलों के लिए कोई कार्य नहीं किया। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारों ने बाबा साहब की जन्मस्थली को स्मारक बनाकर तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ बनाने का कार्य किया है। पंचतीर्थ में महू स्थित जन्म स्थली, लंदन में पढ़ाई के समय जहां रहते थे वह स्थान, दीक्षा भूमि, परिनिर्वाण स्थल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सोच हमेशा से डॉ. अंबेडकर विरोधी रही है। आज भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर विरोधी विचारधारा पर कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। राहुल गांधी को बाबा साहब, बापू और संविधान के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगने ''क्षमा'' यात्रा निकालनी चाहिए।

कांग्रेस ने दलित समाज के प्रति सोच को उजागर किया

जाटव ने आगे कहा कि, कांग्रेस के नेता आज पत्रकार वार्ता कर कह रहे थे कि बेजुबानों की जुबान है कांग्रेस। यह बेजुबान कौन हैं, कांग्रेस नेताओं ने जैसे शब्दों का उपयोग कर दलित समाज को बेजुबान कहा है। आजादी की लड़ाई के समय से लेकर अब तक हमारे हजारों दलित व आदिवासी भाई-बहनों ने अपनी वीरता, शौर्य, पराक्रम दिखाकर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक दिया है। ऐसे समाज के लिए कांग्रेस पार्टी ने बेजुबान जैसे शब्दों का उपयोग कर उनका घोर अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़े- MP में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, महू में दम दिखाएगी राहुल-प्रियंका की जोड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+