MP में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, महू में दम दिखाएगी राहुल-प्रियंका की जोड़ी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी मप्र जितेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि, देश के अंदर जिस तरह की परिस्थितियों बनी है एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे हमारे देश के संविधान की शक्तियों को कमजोर किया जा रहा है लोकसभा और राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह और उनके साथी मंत्री और प्रधानमंत्री को देश के संविधान के ऊपर भरोसा नहीं है, भाजपा देश के संविधान को मानती नहीं है।
जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा के अंदर विधानसभा के अंदर जो अपशब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी हिटलरशाही, डरा-धमकाकर अपना खुद का संविधान और खुद का राज चलाना चाहती है। जिससे लोकतंत्र को बड़ा खतरा है।

सिंह ने कहा कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तय किया है कि आगामी 27 जनवरी 2025 से इंदौर के महू से जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की शुरुआत कांग्रेस पार्टी कर रही है। यह अभियान पूरे देश के अंदर चलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित देश और प्रदेश के सभी नेता उपस्थित रहेंगे। पूरे देष में यह अभियान चलेगा। भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को खत्म करने का काम कर रही हैं। उसके लिए देश का हर नागरिक अपनी लड़ाई लड़ेगा। जब तक अमित शाह देष की जनता से माफी नहीं मांगते तब तक यह है लड़ाई जारी रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा ने नारा दिया था अबकी बार चार सो पार। जिसका जबाव देश की जनता ने भाजपा को दिया और 240 पर लाकर समेट दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इसलिए यह नारा दिया था, क्योंकि वह संविधान में बदलाव करना चाहती थी। देश की जनता के सामने एक बड़ा सवाल था कि भारतीय जनता पार्टी क्या संविधान को बदल देगी?
यह भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में आखिर कब तक रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो ट्रेन?, बैठक में हुआ ये फैसला












Click it and Unblock the Notifications