जबलपुर BJP की कलह आई सामने, बागी प्रत्याशी को मनाते नगर अध्यक्ष का ऑडियो वायरल
BJP Jabalpur audio of city president Audio goes viral
जबलपुर,27 जून। जबलपुर की राजनीति में वर्तमान में क्या चल रहा है। इस बात की पोल एक कथित ऑडियो ने खोलकर रख दी है। यह कथित ऑडियो द्वारका प्रसाद वार्ड से भाजपा के बागी प्रत्याशी टिल्लू नेचलानी और नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि oneindia.com नहीं करता है। लेकिन इस ऑडियो से भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी की पोल जरूर खुल गई है। इस ऑडियों में एक बागी प्रत्याशी साफ आरोप लगा रहा है कि अंचल के पैर पड़ो तो जीएस खफा हो जाते हैं और जीएस के पैर पड़ो तो अंचल आगबबूला हो जाता है। ऐसे में आप ही बताइए हम क्या करें?

नामांकन वापसी के पहले का ऑडियो
बातचीत से लग रहा है कि ऑडियो नामांकन वापसी की तारीख से पहले का है। नामांकन वापसी के लिए भाजपा के बड़े नेताओं को बागियों को मनाने का जिम्मा सौंपा गया था। यह जिम्मेदारी भाजपा ने अपने खांटी कार्यकर्ता टिल्लू नेचलानी की टिकट काटकर युवामोर्चा के जय सचदेवा को दे दी थी। वहीं कांग्रेस से पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के खासमखास जित्तू ठाकुर को टिकट दिया जा चुका था।
भाजपा नगर अध्यक्ष निर्दलीय चुनाव लड़ने से कर रहे हैं मना
भाजपा नगर अध्यक्ष बागी प्रत्याशी टिल्लू नेचलानी को निर्दलीय चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष की तरफ से टिल्लू नेचलानी से कहा जा रहा है कि तुम चुनाव मत लड़ो। पर बागी प्रत्याशी टिल्लू मानने को तैयार नही है। टिल्लू कह रहा है कि हम राजनीति में सबकुछ खो चुके हैं। अपने बेटे को गवां चुके हैं। इसलिए हम नहीं बैठेंगे। क्षेत्र की जनता कि तरफ से हमें पूरा सपोर्ट किया जा रहा है। टिल्लू कह रहा है कि मैं अगर निर्दलीय चुनाव नही लड़ा तो कांग्रेस का जीतू ठाकुर जीत जाएगा।
वायरल ऑडियो में टिल्लू कह रहा है कि मैं शपथ पत्र में लिखकर देता हूं कि चुनाव मैं ही जीतूंगा। क्योंकि मैं अपना बेटा पहले ही खो दिया हूं अब क्या गर्दन कटवा लू या फिर नर्मदा नदी में जाकर कूद जाऊ। भाजपा चाहे तो मुझे राष्ट्रपति बनने का ऑफर दे पर मैं मानूंगा नहीं और हर कीमत पर लड़ूंगा।
ये भी पढ़ें-सीएम के साथ न सिंधिया आए और न तोमर, चर्चाओं का दौर शुरू












Click it and Unblock the Notifications