लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ला रही 370 सीटें, कांग्रेस का सफाया तय: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन में कहा, 'कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो लूट करती है, जब सत्ता से बाहर होती है तो लोगों को लड़वाती है। लूट और फूट, यही कांग्रेस की ऑक्सीजन है।'
रविवार को उन्होंने जनजातीय सम्मेलन में दावा करते हुए कहा, 'भाजपा अकेले 370 सीटें ला रही है। 2023 में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 में सफाया तय है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है, इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।'

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सभास्थल पर रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए अस्थायी गैलरी बनाई गई। उन्होंने 7550 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कुछ प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया।
हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाएं, भाजपा की सीटें बढ़ जाएंगी
PM मोदी ने कहा कि 24 में 400 पार के साथ ही मैं यह भी सुन रहा हूं कि अकेली भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी, लेकिन आप ये कैसे करेंगे? इसके लिए मैं आपको एक बूटी देता हूं। आप अपने बूथ के पिछले तीन चुनावों के रिजल्ट निकालें और ये देखें कि भाजपा को सबसे ज्यादा वोट कब और कितने मिले थे। उस संख्या को लिख लें। लोकसभा चुनाव में आप उसमें 370 वोट और जोड़ने का प्रयास करें। इसके लिए मतदाताओं के पास जाएं, उन्हें सरकार के काम बताएं और ये विश्वास दिलाएं कि जो काम अभी रह गए हैं, वो भी आगे हो जाएंगे। अगर आप हर बूथ पर 370 नए वोट जोड़ने में सफल हो जाते हैं, तो भाजपा का 370 पार होना पक्का है।
पीएम मोदी ने कहा, '2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई, 2024 में सफाया तय है। कांग्रेस का एक ही काम है- नफरत, नफरत और नफरत।' जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब गांव-गांव घर-घर जाकर कहता था कि मुझे भिक्षा में वचन दो कि आप अपनी बेटी को पढ़ाओगे। 40-45 डिग्री तापमान, गर्म हवाओं में मैं झाबुआ के बगल में दाहोद के जंगल में छोटे गांवों में जाकर बेटियों की अंगुली पकड़कर स्कूल ले जाने का काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications