MP News: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, दूसरी सूची पर लगेगी मुहर, 40 सीटों पर हो सकता है फैसला

MP BJP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज रात तक भाजपा लगभग 40 और प्रत्याशियों का चयन कर सकती है। आज शाम को दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी दोपहर के बाद दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शाम को 4:00 बजे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है इस बैठक में 40 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। अब यह दूसरी सूची जारी करने के लिए फाइनल बैठक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आज जिन सीटों पर फाइनल चर्चा होने वाली उनमें से अधिकांश वे सीटें जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

BJP Central Election Committee meeting, second list will be approved, decision can taken on 40 seats

इस बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि सूची आज ही जारी करना है या फिर एक-दो दिन बाद इसे जारी करना है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर शर्मा सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे।

सोमवार को सिंगल नाम हो गए थे तय

सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में 40 सीटों पर सिंगल नाम सर्वसम्मति से नेताओं ने तय कर दिए थे। इस बैठक के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भोपाल से दिल्ली गए थे। इस बैठक में यह सभी नाम तय कर लिए गए थे। इन नामों पर मोहर लगाने के लिए आज की बैठक रखी जा रही है। इस बार यह माना जा रहा है कि भाजपा का फोकस एससी-एसटी सीटों पर ज्यादा है। ऐसे में भाजपा की यह दूसरी सूची में इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। हालांकि पहली सूची में भी इस वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+