MP News: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 7 से ज्यादा महिलाओं को दे सकती है टिकट, लाड़ली बहना का मिला था फायदा
MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा 2023 के चुनाव में लाडली बहना योजना ने असर दिखाया और फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा महिलाओं को साधने के लिए प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 8 से 9 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतार सकती है।
यानी 25% सीट महिलाओं के खाते में जा सकती है। दरअसल, महिला बिल के बाद भविष्य में लोकसभा क्षेत्र के परिसीमन के बाद महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी। इस आरक्षण की तैयारी से पहले होने वाले लोकसभा के इन चुनाव में भाजपा महिलाओं को लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेजने का प्रयास कर सकती है।

बीजेपी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में कुल मिलाकर 9 महिलाओं को लोकसभा चुनाव में उतारा था। खास बात यह है कि सभी महिलाओं उम्मीदवारों ने अपने चुनाव जीते और लोकसभा में उसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इस बार भाजपा पिछले दो चुनाव की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा फोकस कर सकती है ऐसा माना जा रहा है कि 8 से 9 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया जा सकता है फिलहाल मध्य प्रदेश में तीन महिला लोकसभा की सदस्य हैं। सीधी से रिद्धि पाठक इस्तीफा देकर विधायक बन गई है।
2014 में थी पांच सांसद
साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पांच महिलाएं मध्य प्रदेश लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बनी थी। सभी भाजपा की टिकट पर चुनाव जीती थी। इनमें से देश की प्रख्यात नेता सुषमा स्वराज विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थी। वह चुनाव के बाद केंद्र में मंत्री भी बनी। इन दो नेताओं के अलावा सीधी से रीति पाठक, धार से सावित्री ठाकुर और बैतूल से ज्योति धुर्वे चुनाव जीत का लोकसभा की सदस्य बनी।
2019 में चार महिलाओं पर किया भरोसा
साल 2014 की तुलना में मध्य प्रदेश लोकसभा पहुंचने वाली महिला सांसदों की संख्या कम हो गई भाजपा ने सिर्फ चार महिलाओं को टिकट दिया। जिसमें से सीधी साधी पाठक सांसद बनी, भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर, शहडोल से हिमाद्री सिंह और भिंड से संध्या राय सांसद चुनी गई।
इन सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए जाने की अटकलें तेज
पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार महिलाओं को साधने के लिए भोपाल के अलावा इंदौर से भी महिला उम्मीदवार बना सकती है इसके अलावा दोनों ही सीटों पर भाजपा नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। इसी तरह धार, झाबुआ, देवास, बैतूल, सीधी, शहडोल, भिंड, बालाघाट, रतलाम में भी महिला उम्मीदवार उतारे जाने की अटकलें तेज है।












Click it and Unblock the Notifications