BJP 2nd List: बीजेपी की दूसरी लिस्ट चौंकाने वाली, एमपी की बाकी 5 सीटों पर इन नेताओं को मिला टिकट

BJP 2nd List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 72 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

इस दूसरी सूची में मध्यप्रदेश की बची रह गईं 5 लोकसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें से छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू और इंदौर से शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाया गया है।

BJP 2nd List

भारतीय जनता पार्टी ने बालाघाट लोकसभा सीट से डॉ भारती पारधी को प्रत्याशी बनाया है। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के सामने बीजेपी के उम्मीदवार होंगे विवेक बंटी साहू। इंदौर सीट पर वर्तमान सांसद शंकर लालवानी को रिपीट किया गया है। उज्जैन सीट से अनिल फिरोजिया और धार सीट पर सावित्री ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें कि इनमें सबसे चर्चित सीट है छिंदवाड़ा। यहां से भाजपा ने जिन विवेक बंटी साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है, उनको विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने टिकट दिया था और कमलनाथ को उन्होंने कड़ी चुनौती भी दी थी।

इस बार उनको लोकसभा चुनाव में भी मौका दिया गया है। वहीं शंकर लालवानी को लेकर खुद कैलाश विजयवर्गीय ने मजाक-मजाक में ये अफवाह फैला दी थी कि उनका टिकट कट सकता है और किसी महिला को टिकट मिल सकता है। बाद में अपने बयान से पलट भी गए थे कैलाश विजयवर्गीय। लेकिन अब उन्हीं शंकर लालवानी को भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर लोकसभा सीट पर रिपीट किया है।

मध्यप्रदेश की कुल 29 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 24 सीटों पर पहली लिस्ट में ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था। सिर्फ 5 सीटों पर नाम रोके गए थे और आज उन सीटों पर भी नामों का ऐलान कर दिया गया है।

इस प्रकार मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों को सार्वजनिक कर दिया है। इसकी तुलना में कांग्रेस ने अभी तक मध्यप्रदेश की सिर्फ 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी सूची जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नितिन गडकरी नागपुर से, एमएल खट्टर करनाल से, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम थे। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+