MP News: जल्द बीमा योजना से जुड़ेंगे हम्माल और किसान, कैसी है पूरी प्रक्रिया, जानिए
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में श्रमिक दिवस पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने उपार्जन केन्द्र पर मौजूद हम्माल एवं किसान भाईयों से आत्मीयता के साथ चर्चा की। साथ ही उन्हें शरबत पान कराया, साथ ही स्वयं भी उनके साथ शरबत पिया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूँ उपार्जन के लिये डबरा के गंगा वेयर हाउस परिसर में प्राथमिक सहकारी संस्था बड़ी अकबई द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थायें श्रमिक दिवस पर देखी।
इस मौके पर डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी भी मौजूद थे। कलेक्टर चौहान ने बड़ी अकबई संस्था द्वारा गंगा वेयर हाउस परिसर में संचालित उपार्जन केन्द्र के तीनों तौल-काँटों पर गेहूँ की तुलाई करके देखी। साथ ही बारदाना की भी अलग से तौल कराई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि, उपार्जन के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत तुलाई करने के समय किसानों के हितों का ध्यान रखें। चौहान ने कहा कि, स्लॉट के अनुसार ही किसानों से खरीदी की जाए और किसी को भी अपनी उपज बेचने के लिये ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
इस अवसर पर कलेक्टर चौहान ने हम्माल भाईयों से कहा कि, वे प्रधानमंत्री श्रमिक बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़ें, इससे आप सबको 60 वर्ष के बाद नियमित पेंशन मिलेगी। उन्होंने तहसीलदार को मंडी परिसर एवं उपार्जन केन्द्रों पर विशेष शिविर लगाकर हम्मालों व पात्र किसानों को सरकार द्वारा संचालित बीमा व पेंशन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उपार्जन केन्द्र प्रभारी ने इस मौके पर जानकारी दी कि इस उपार्जन केन्द्र पर 320 किसान पंजीकृत थे। इनमें से 208 किसानों ने स्लॉट बुक कराए थे, जिसमें से 148 स्लॉट के आधार पर खरीदी हो चुकी है।
CM मोहन यादव ने दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों के बैंक खातों में 600 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है। इसमें खरगोन जिले के संबल योजना के 1012 हितग्राही शामिल है, जिनके खाते में 21 करोड 86 लाख रुपये की राशि जमा हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 30 अप्रैल को संबल योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत खरगोन के 62 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 44 लाख रुपये, भगवानपुरा के 53 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 10 लाख रुपये, सेगांव के 01 हितग्राही के खाते में 02 लाख रुपये, महेश्वर के 102 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 18 लाख रुपये, झिरन्या के 121 हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 62 लाख रुपये, भीकनगांव के 105 हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 24 लाख रुपये, बडवाह के 171 हितग्राहियों के खाते में 03 करोड़ 68 लाख रुपये, कसरावद के 157 हितग्राहियों के खाते में 03 करोड़ 50 लाख रुपये एवं जनपद पंचायत गोगांव के 63 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि अंतरित की है।
ये भी पढ़े- MP News: इन लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ, क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications