मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्रों ने तैयार की बाइक एम्बुलेंस, जानिए इसकी खास बातें


Jhabua News, झाबुआ। मध्य प्रदेश के 4 छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। इन छात्रों ने ऐसी बाइक एम्बुलेंस बनाई है, जो चार अटेचमेंट में किसी भी बाइक में फिट हो सकती है। इसे तैयार करने में महज 14 हजार रुपए का खर्च आया है।

Bike Ambulance Made By engineering Student of Jhabua MP

बाइक एम्बुलेंस चारों छात्रों ने अपने फाइनल ईयर मेजर प्रोजेक्ट के लिए बनाई है। सकरी गलियों और ग्रामीण इलाकों में एम्बुलेंस के न पहुंचने की समस्या को देखते हुए इंजीनियरिंग के चारों छात्रों ने ऐसी बाइक एम्बुलेंस तैयार कर दी, जो किसी भी मरीज की जान बचा सकती है।

ये चारों छात्र झाबुआ स्थित डॉ ऐपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्र हैं। बाइक एम्बुलेंस की खासियत यह है कि इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर और फर्स्ट एड बॉक्स के रखने के साथ मरीज के लेटने तक की सुविधा दी गई है।

Bike Ambulance Made By engineering Student of Jhabua MP

झाबुआ मुख्यालय के रहने वाले वेदप्रकाश, जिले के ही मेघनगर के रहने वाले पप्पु ताहेड़, अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा निवासी प्रेमकिशोर तोमर और बिहार राज्य के सोनू कुमार का यह इंवेन्शन समय पर एम्बुलेंस सुविधा मिलने पर किसी भी मरीज की जान बचा सकता है। सीएमएचओ डॉ बीएस बर्वे का कहना है कि छात्रों का यह प्रयास काबिले तारिफ है और यह बाइक एम्बुलेंस संकरी गलियों और दुरुस्त ग्रामीण इलाकों में कारगर साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+