MP: पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश का नियम बदला, जानें नए सत्र से कैसे मिलेगा एडमिशन

पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश का नियम बदल गया है। अब यानि कि 2022-23 सत्र से छात्रों को 10+2 की 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा।

भोपाल, 22 जून। मध्य प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश का नियम बदल गया है। ऐसे में नए सत्र यानि कि 2022-23 से छात्रों को पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 10+2 की 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में सभी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों को आदेश भी जारी कर दिया गया है।

MP Polytechnic

पहले ऐसे होता था प्रवेश
एक ओर जहां इस सत्र से पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश का नियम बदल दिया गया है, वहीं इससे पहले तक प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाता था. यह प्रवेश परीक्षा मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से आयोजित किया जाता था।

छात्रों को आसानी से मिलेगा एडमिशन
मध्य प्रदेश के पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश नियम बदलने से अब अधिकर मेरिट वाले छात्रों को आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। हालांकि, जिन छात्रों के 10+2 की 10वीं की परीक्षा में कम अंक होंगे उन्हें एडमिशन आसानी से नहीं मिलेगा।

पॉलिटेक्निक में है छात्रों का क्रेज
अन्य राज्यों की तरफ से मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स में भी पॉलिटेक्निक का क्रेज है। क्योंकि पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी प्रोफेशनल्स को मार्केट में अच्छी नौकरी आसानी से मिल जाती है। साथ ही पॉलिटेक्निक करने के लिए छात्रों को कम पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। यही वजह है कि हर वर्ष राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में विभिन्न ट्रेड के सीटों पर प्रवेश के लिए लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं।

इधर, प्रदेश में शिवराज सरकार के आदेश के बाद योग आयोग का भी गठन कर दिया गया है। साथ ही आयोग के प्रशासनिक संरचना और उसके कामकाज का तरीका भी तय कर दिया गया है. यहां पर बच्चों को स्कूली स्तर पर भी योग के बारे में बताया जाएगा। यह आयोग स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+