Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Election Result: विधानसभा चुनाव रिजल्ट से पहले फलोदी सट्टा बाजार में बड़ा बदलाव, कांग्रेस की उड़ा देगा नींद

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर टीवी चैनल ने अपना-अपना एग्जिट पोल सर्वे जनता के सामने रखा। लेकिन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े अलग-अलग दिखाई दिए। इसके बाद अब फलोदी सट्टा बाजार ने अपने भाव में थोड़ा बदलाव किया है।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की रहेगी है। दरअसल फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा और कांग्रेस दोनों परी जमकर सट्टा खेला जा रहा है। इस बीच एग्जिट पोल आने के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने भी अपने भाव और अनुमान में बदलाव किया है। पहले जहां फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्टर बता रहा था। वहीं एग्जिट पोल के बाद ही उसने भाजपा पर और भाव कम कर दिया था

Big change in Phalodi betting market before assembly election results, change in prices

फलोदी सट्टा बाजार एग्जिट पोल के बाद पलट गया था। सट्टा बाजार बीजेपी को 116-118 और INC 112-115 सीटें बता रहा था। वहीं भाव में ये अंतर नजर आ रहा है। BJP 1 रुपये और कांग्रेस को 1.25 रुपये का भाव दे रहा था। मतलब साफ है। 3 दिसंबर को भाजपा कांग्रेस के परिणाम में कांटे की टक्कर दिखाई देगी। लेकिन भाव अभी भी कांग्रेस पर 25 पैसे ज्यादा था। मतलब सट्टा बाजार भी भाजपा की सरकार का अनुमान बता रहा था।

बता दे कि फलोदी राजस्थान में नए बने जिलों में से एक जिला है। जहां पहले ये जोधपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। इसके इतिहास की बात करे तो बीते 500 सालों से याहं सट्टा खेला जा रहा है, बारिश से लेकर क्रिकेट और चुनावों पर सट्टा होता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े नेताओं की फलोदी सट्टा बाजार पर नजर लगे रहती रहती है। जिसका भाव जितना कम होता है, उसकी जीतने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। जिसका भाव जितना ज्यादा होता है, उसकी हारने की संभावना उतनी ही अधिक मानी जाती है।

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

चुनाव परिणाम कहां देखें?

एमपी विधान सभा आम चुनाव 2023 का परिणाम वन इंडिया हिंदी वेबसाइट पर लाइव अपडेट होता रहेगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in को ओपन करना होगा, जिसके होम पेज पर MP Election Result 2023 के लिंक पर क्लिक करके 03 दिसम्‍बर 2023 को रुझानों के अपडेट तथा परिणाम को देख सकते हैं।

एग्जिट पोल का अनुमान भी सामान्य चर्चा के अनुसार ही रहा

7 संस्थानों के एग्जिट पोल में से 3 ने तो दोनों ही दलों की सरकार बनाने का अनुमान पेश किया है। लेकिन 4 संस्थानों के एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार बनने का अनुमान पेश किया है। बाकी असल में किसकी सरकार बनेगी इसका निर्णय तो 3 दिसंबर को ही होगा।

Big change in phalodi satta bazar before assembly election results, change in prices, bjp congress
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+