मध्य प्रदेश: पुलिसवालों को ही नहीं मिल रहा इंसाफ, दर-दर भटक रहा FSL में पदस्थ सिपाही
भोपाल, 16 मई: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सिपाही ही इंसाफ के लिए ठोकरे खाने को मजबूर हो गया है। एफएसएल में पदस्थ इस सिपाही की अज्ञात लोगों ने की पिटाई की थी। जिसका वीडियो भी वायरल है लेकिन कार्रवाई के लिए वो परेशान है। हबीबगंज थाने में उसका केस भी दर्ज नहीं किया गया, आला अधिकारियों के दखल देने के बाद एफआईआर हो सकी है। एफआईआर होने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

पीड़ित सिपाही, अनिल नागेश एफएसएल में पदस्थ है। उसका केस दर्ज करने से थाना हबीबगंज पुलिस ने इनकार कर दिया तो वो एसपी साईं कृष्णा थोटा के पास पहुंचा। एसपी की दखल के बाद मामला दर्ज हुआ। मामला तो दर्ज हो गया है लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सिपाही को पिटाई से काफी चोटे आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
सिपाही का कहना है कि अगर पुलिस विभाग में काम करने वाले के साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा हो तो आम जनता के साथ कैसा बर्ताव होगा, ये सोच सकते हैं। कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद थाने में रखा गया विजटर रजिस्टर भी किसी काम का साबित नहीं हो रहा है। पीड़ित का सवाल है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications