सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देना चाहता है ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल

किडनी फेल होने के बाद एम्स में भर्ती हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

मध्य प्रदेश। भारत की विदेश मंत्री को किडनी फेल होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। सुषमा के किडनी फेल होने और उनकी तबीयत खराब होने की बात पर देशभर से लोग उनकी सेहत सुधरने के लिए दुआएं तो कर ही रहे हैं, उन्हें अपनी किडनी भी देना चाहते हैं।

traffic

सुषमा स्वराज ने बुधवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद के बीमार होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया 'मैं किडनी फेल होने की वजह से एम्स में भर्ती हूं। फिलहाल डाइलेसिस पर हूं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण सब अच्छा करेंगे।'

सुषमा के इस ट्वीट को देखे के बाद भोपाल में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल गौरव डांगी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उनका ब्लड ग्रुप भी सुषमा से मेल खाता है।

गौरव का कहना है कि सुषमा स्वराज एक होशियार नेता हैं और देश को उनकी जरूरत है, ऐसे उन्होंने अफनी किडनी सुषमा स्वराज को देने की इच्छा जताई है।

बलूच नेता भी कह चुके किडनी देने की बात

भोपाल पुलिस कांस्टेबल से पहले बलूच नेता अहमर मुस्‍ती खान ने भी सुषमा स्‍वराज को अपनी किडनी देने की बात कही है। सुषमा की तबियत खराब होने से संबंधित ट्वीट पर अहमर ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ के साथ अपनी किडनी उन्हें देने की ख्वाहिश का इजहार किया है।

sushma

सुषमा को देशभर से अच्छी सेहत के लिए दुआएं मिल रही हैं। देश के बाहर भी उनके प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि सुषमा अपने व्यहवार और मदद करने की आदत के लिए ट्विटर पर भी बेहद लोकप्रिय हैं।

64 साल की सुषमा स्वराज डायबिटीज की मरीज हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य किडनी प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध नहीं है।

सुषमा स्वराज की बेटी भी डायबिटीज की मरीज होने के कारण उन्हें अपनी किडनी दान नहीं कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें देशभर से उनके चाहने वाले अपनी किडनी उन्हें देने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+