भोपाल: मालती राय और विभा पटेल में कड़ा मुकाबला, वार्ड क्रमांक 3 से BJP जीती, यहां देखें संभाग का लाइव रिजल्ट
भोपाल, 17 जुलाई। भोपाल में नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। भोपाल नगर निगम में भाजपा की जीत का शुभारम्भ। हुज़ूर विधानसभा के वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी करिश्मा विकास मारण ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। वही महापौर में भाजपा प्रत्याशी मालती राय लगातार बढ़त बनाई हुई है। पहले राउंड का अधिकारिक एलान में कुल 53 हजार 842 की पहले राउंड में गिनती हुई है जिसमे बीजेपी मालती राय को मिली 28 हजार 671 वोट वही कांग्रेस की विभा पटेल को 23 हजार 130 वोट मिले।यानी पहले राउंड में मालती राय साढे पांच हजार वोटों से आगे चल रही है।

वहीं राजधानी भोपाल के 85 वार्डों के रुझान भी सामने आने लगे हैं। दक्षिण-पश्चिम भोपाल विधानसभा का अब तक का हाल इस प्रकार........
-वार्ड क्रमांक 24 से कांग्रेस प्रत्याशी शाबिस्त आगे।
-वार्ड क्रमांक 25 से जगदीश यादव 580 से ज्यादा वोटों से आगे।
-वार्ड क्रमांक 26 से बीजेपी प्रत्याशी आगे।
-वार्ड क्रमांक 27 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप मोनू सक्सेना 126 वोटों से आगे।
-वार्ड क्रमांक 28 से बीजेपी प्रत्याशी किशन सूर्यवंशी 450 वोटों से आगे।
-वार्ड क्रमांक 29 से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद 46 वोटों से आगे।
-वार्ड क्रमांक 30 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सक्सेना आगे।
-वार्ड क्रमांक 31 से बीजेपी प्रत्याशी बृजलाल सचान 372 वोटों से आगे।
-वार्ड क्रमांक 32 से निर्दलीय प्रत्याशी निधि भागचंदानी 334 वोटों से आगे।
-वार्ड क्रमांक 33 से कांग्रेस प्रत्याशी अमित शर्मा आगे।
-वार्ड क्रमांक 46 से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू चौहान आगे।
-वार्ड क्रमांक 47 से बीजेपी प्रत्याशी गिरजा खटीक आगे।
वहीं, सीहोर में नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।मुख्यमंत्री चौहान से सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में सरपंच कल्याण सिंह, डोबी, सरपंच श्री गिरिजेश चौहान, सत्रामऊ ने भी भेंट की। इसके अलावा जनपद सदस्य थानसिंह चौहान, सत्रामऊ और कुलदीप चौहान, सागपुर ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों को निर्वाचन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्री जसवंत सिंह पटेल, गुड्डू पटेल, श्री लाल सिंह, सुवरन सिंह पटेल, हितेष मालवीय और शुभम पटेल भी उपस्थित थे।
इधर, नगर परिषद बरेली के दूसरे राउंड की मतगणना हुई पूरी हो गी है। वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी का मुकाबला टाई हो गया है। वहीं, वार्ड 15 यानि कि बाली नगर परिषद के दूसरे राउंड के भी नतीजे आ गए हैं। यहां वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 7 में भाजपा आगे है। जबकि वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12 में कांग्रेस आगे है। वहीं,वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 8 से निर्दलीय प्रत्याशी शारदा शैलेन्द्र पटेल ने जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications