Bhopal News: लोगों के साथ धोखा, सरकारी जमीन को पैतृक बताकर 2 एकड़ में काटे प्लॉट, हुई बुलडोजर कार्रवाई
Bhopal News: राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में दो एकड़ जमीन को अपनी पैतृक जमीन बात कर प्लॉट काटने और लोगों को बेचने का मामला सामने आया है। लोगों ने इस पर अपने मकान बनाना भी शुरू कर दिए थे। लेकिन जब प्रशासन को इस बात की भनक लगी तो उसने तुरंत एक्शन लेते हुए यहां पर बुलडोजर चला दिया और अतिक्रमण हटा दिया।
अब इस मामले में बागसमनिया पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि पिपलिया पेंदे खा गांव के पीछे से बागसेवनिया की ओर जाने वाले रास्ते पर दो एकड़ जमीन है।

इस जमीन पर कुछ लोगों का कई सालों से कब्जा था। उनके अतिक्रमण की बात जब सामने आई तो भेल प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दी। जमीन का यह विवाद अदालत में भी चला, जहां पर कब्जाधारियों के पक्ष को खारिज कर दिया गया।
इसके बाद कब्जा धारी हाईकोर्ट भी गए, लेकिन वहां से भी उन्हें स्ट नहीं मिला। इस बीच उन्होंने इस जमीन पर प्लाटिंग की योजना पर काम शुरू कर दिया और जमीन के विवादित होने व अदालत में केस चलने की बात को छुपाते हुए प्लॉट बेच दिए। जिन लोगों ने सस्ते दामों पर यहां पर प्लॉट खरीदे उन्होंने वहां पर मकान भी बना लिए है।
इधर भेल प्रशासन ने अपनी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने की तैयारी शुरू की और प्रशासन के साथ मिलकर अप्रैल के महीने में जमीन पर से कब्जा हटा दिया इस मामले की जांच बागसेवनिया थाने में की जा रही थी। जांच के बाद पुलिस ने भेल प्रशासनिक अधिकारी चंद्रकांत विश्वकर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिराज अहमद उर्फ भैया भाई शहजादे जहीर मोहम्मद, जावेद और शहजाद के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन को अपनी पैतृक जमीन बताया और लोगों को बेच दिया।












Click it and Unblock the Notifications