MP News: CM की मौजूदगी में पूर्व सांसद रामलखन और कांग्रेस 2 पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आखिर मध्य प्रदेश में क्यों कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे, यह सवाल लगातार राजनीति में रुचि रखने वालों के सामने बना हुआ है। इस बीच गुरुवार को मध्य इस बीच गुरुवार को प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा।

दरअसल, पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह के साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी और अजय यादव के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए।

Bhopal MP Ram Lakhan and two former Congress MLAs left Congress and joined BJP before election 2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरूवार को बसपा के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक व भिण्ड के पूर्व सांसद रामलखन सिंह, कांग्रेस के पाटन से पूर्व विधायक पंडित नीलेश अवस्थी, खरगापुर के पूर्व विधायक अजय यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

मध्य प्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख संगठन प्रभारी व अधिवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी पाटन पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडित शैलेष अवस्थी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव, मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता श्री विकास मिश्रा, अधिवक्ता सौरभ व्यास, अधिवक्ता अक्षय गौतम, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव चंद्र प्रकाश शर्मा, कांग्रेस के जनपद सदस्य, पार्षद एवं सरपंच सहित 32 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Bhopal MP Ram Lakhan and two former Congress MLAs left Congress and joined BJP before election 2024

समाज सेवा में हमारी भूमिका महत्पूर्ण है: मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। आपका परिवार में स्वागत है। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए हैं। हम सब मिलकर पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि समाज की सेवा में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी सुझाव देंगे, वह किये जायेंगे।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है: विष्णुदत्त शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। विभिन्न समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर हम सभी के साथ काम करेंगे। यह अभियान देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने और मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+