MP News: CM 200 करोड रुपए का 7 सीटर प्लेन खरीदने की तैयारी, एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट किए गए आमंत्रित

Bhopal News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के लिए राज्य सरकार नया जेट प्लेन खरीदने की तैयारी कर रही है। लगभग 200 करोड रुपए की कीमत में खरीदे जाने वाले सात सीटर मिड साइज जेट विमान में कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। विमानन विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट आमंत्रित किए है।

विमानन विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में जेट प्लेन खरीदने की कवायद शुरू की थी। उसे समय ट्रैक्सट्रांन कंपनी का टेंडर फाइनल हुआ था। लेकिन कंपनी ने समय पर विमान खरीदने के लिए फाइनल रेट नहीं दिए और अनुबंध भी नहीं किया इसके चलते यह टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी।

bhopal CM preparing to buy 7 seater plane worth Rs 200 crore, expression of interest invited

अब नहीं सिरे से कंपनियों से EOI बुलाए गए हैं जिसे सीएस की अध्यक्षता में बनी कंपनी आरएफपी अप्रूव करेगी। इसके बाद निजी कंपनियों से आने वाले प्रस्तावों के तकनीकी और फाइनेंसियल बिड खोले जाएंगे। इसमें सबसे उपयुक्त दरें देने वाली कंपनी से जेट प्लेन खरीदा जायेगा।

7 सीटर प्लेन में होगी कई सुविधाएं

बताया जा रहा है कि सीएम और विशिष्ट अतिथियों के लिए जो नया जेट प्लेन खरीदा जा रहा है। वह कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें डबल इंजन होंगे, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार का जोखिम नहीं ले लिया जा सके। इस जेट विमान में सात यात्री बैठ सकेंगे। इसके अलावा दो पायलट के लिए भी सीटें होगी। नया जेट प्लेन तेज गति से चलने वाला होगा। इसके उपयोग से एक जगह से दूसरी जगह कम समय में पहुंचा जा सकता है। जेट विमान में यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। आराम दे सीटें इसमें उपलब्ध होगी।

अभी एक मात्र हेलीकॉप्टर से चल रहा है काम

वर्तमान में सरकार के विमान विभाग में एकमात्र हेलीकॉप्टर मौजूद है। 155-बी-1 हेलीकॉप्टर में डबल इंजन है। इससे फिलहाल सीएम, राज्यपाल और अन्य विशिष्ट अतिथियों की यात्राएं कराई जाती हैं। लंबी दूरी के लिए विमानन विभाग सीएम और वीआईपी के लिए किराए के विमान और हेलीकॉप्टर का समय-समय पर उपयोग करता आ रहा है।

क्षतिग्रस्त विमान हो डिस्पोज आफ

ग्वालियर में क्षतिग्रस्त हुए राज्य सरकार के विमान बी-2-250 को डिस्पोज आफ करने की तैयारी में है। इसके लिए इसकी कीमत का वैल्यूएशन कराया जा रहा है। इसके बाद इसे बेचने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। इसके बाद इस विमान को बेचा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+