शौक ! 8 साल के लड़के ने 7 साल से नहीं कटवाए बाल, अब इतने बड़े हो गए कि पूरे एशिया में किसी के नहीं

भोपाल, 07 जुलाई। कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है। लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। हालांकि, शौक पूरा करने में कई परिवारी अड़चने भी आती हैं। ऐसे में परिवार का साथ होना बहुत जरूरी है। कई बार परिवार वाले साथ नहीं देते हैं, जिसकी वजह से शौक अधूरा रह जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले तनिष्क रैकवार के साथ ऐसा नहीं है। शौक पूरा करने के लिए उनको परिवार का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। यही वजह है कि इतनी कम उम्र में उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

Bhopal Boy Tanishk

दरअसल, 8 वर्षीय तनिष्क को बाल कटाने का शौक नहीं है। यह बात जब उनके घरवालों को पता चला तो उन्होंने तनिष्क को ऐसा करने दिया और पिछले 7 वर्ष से उनका बाल नहीं कटवाया। पिछले 7 वर्ष से बाल नहीं कटवाने का नतीजा ही है कि तनिष्क के बाल 3 फीट लंबे हैं। जितने बड़े बाल तनिष्क के हैं, उतने बड़े बाल एशिया में किसी के नहीं हैं। सबसे बड़ी बात बाल बढ़ाने के लिए तनिष्क किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का भी प्रयोग नहीं करते हैं।

लड़की-लड़की कहकर चिढ़ाते हैं दोस्त
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान तनिष्क ने बताया कि उनके बाल इतने बड़े हो गए हैं कि उनके दोस्त उन्हें लड़की-लड़की कहकर चिढ़ाते हैं। हालांकि, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, इस बारे में उनके माता-पिता का कहना है कि लोग का मानना है कि अगर लड़का है तो छोटे बाल रखे और लड़की है तो बड़े बाल। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि सबकी अपनी चॉइस होती है। ऐसे में सबको अपने हिसाब से रहने की आजादी मिलनी चाहिए।

अगल लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर
तनिष्क का अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का है। इसके लिए वह बाल और बड़ा कर रहे हैं। साथ ही उन्हें इसके लिए परिवार का पूरा साथ भी मिल रहा है। बाल बड़े होने की वजह से तनिष्क को कई विज्ञापनों में शूट के भी ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि अभी वह इन सबसे दूरी बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- श्योपुर में 6 दोस्तों पर गिरी बिजली, भिंड और ग्वालियर में भी आकाशीय बिजली का कहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+