VIDEO: फूलों सजी पालकी में पुलिसकर्मियों ने SP को दी विदाई, ढोल नगाड़ों जमकर थिरके पुलिसवाले

भिंड, 05 दिसंबर: आमतौर पर गाजे-बाजे और डोली के साथ दुल्हन की विदाई की जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान की ढोल-नगाड़े, नाचते-गाते विदाई की। भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह का तबादला हो गया है। तबादले के बाद उन्हें शानदार विदाई दी गई है। कप्तान मनोज कुमार की डोली उठाए पुलिस अधिकारी इस दौरान नाचते गाते नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अमेजन पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए थे मनोज कुमार

अमेजन पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए थे मनोज कुमार

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले बुधवार को ही 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ, जिसमें भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भी थे। मनोज सिंह ऑनलाइन गांजे की डिलीवरी मामले में अमेजन कंपनी पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए थे। इस कार्रवाई के बाद उनका तबादला भिंड से भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में कर दिया है। तबादले के बाद शनिवार की रात उन्हें भिंड से विदा किया गया। इस दौरान उनके सहकर्मियों ने शानदार विदाई का आयोजन किया।

Recommended Video

    MP के Bhind में SP के ट्रांसफर पर दी गई डोली में बैठाकर दिया गया Farewell | वनइंडिया हिंदी
    एसपी को साथियों ने दी शानदार विदाई

    एसपी को साथियों ने दी शानदार विदाई

    साथी पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को दुल्हन की तरह पालकी में बैठा कर ढोल बाजों के साथ विदा किया। डोली को फूलों से सजाया गया था। डोली इतनी आकर्षक तरीके से सजी थी पालकी को पुलिस के तमाम आला अधिकारियों के द्वारा उठाया गया और कार्यक्रम स्थल से लेकर पार्किंग स्थल में लगी मनोज सिंह की कार तक लाया गया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों के द्वारा डांस भी किया गया। एसपी भी इस दौरान डांस करते नजर आए।

    नगाड़े की धुन पर पुलिसकर्मियों की जमकर नाची

    विदाई के वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि, एसपी की डोली को कंधे पर लेकर उनके साथी अधिकारी खूब झूम रहे थे। साथ ही ढोल नगाड़े की धुन पर पुलिसकर्मियों की बड़ी टोली नाच रही थी। साथी अधिकारी आईपीएस मनोज कुमार सिंह के साथ सभी खूब हंसी मजाक भी कर रहे थे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान और भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस ने भी शिरकत की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+