शादी के बहाने विधवा महिला को बुलाकर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, शव के पास मिले कंडोम से पुलिस को हुआ शक

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले हुए एक हत्या की ब्लाइंड केस को सुलझा लिया है। जिले के एक युवक ने ग्वालियर की विधवा महिला को शादी का झांसा देकर मेहगांव बुलाया और इसके बाद 15 जून को दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया।

सोमवार को पुलिस ने किया खुलासा

सोमवार को पुलिस ने किया खुलासा

भिंड पुलिस ने सोमवार को इस ब्लाइंड केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बीते 17 जून को भिंड जिले के केमोखरी गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में बोरी में बंद एक अज्ञात महिला की लाश बरामद हुई थी।

शव के पास बरामद हुआ था कंडोम

शव के पास बरामद हुआ था कंडोम

मौके पर पहुंची बरासों थाना की पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मृतका के शव के पास कंडोम का पैकेट भी बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ की महिला की हत्या से पहले उसके साथ कुछ गलत काम किया गया है। पुलिस ने मृतका के शव का पर्चा छपवा कर आसपास के जिलों में बंटवा दिया।

पर्चे से हुई महिला की शिनाख्त

पर्चे से हुई महिला की शिनाख्त

इसके बाद कंपू थाना पुलिस को जब मृतका का पर्चा मिला तो उन्होंने भिंड पुलिस को सूचना दी कि रोशनी नाम की महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई है। इसके बाद कंपू इलाके में रहने वाले मृतका के परिजनों से भिंड पुलिस ने संपर्क किया और उसके परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। मृतका के परिजनों ने उसके शव की पहचान कर ली। साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतका के पति का पहले ही देहांत हो चुका था।

शादी के लिए जिले में बुलाया

शादी के लिए जिले में बुलाया

इसके बाद परिजनों ने श्यामवीर नाम के युवक पर शक जताया। परिजनों के संदेह के आधार पर श्यामवीर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो श्यामवीर ने पूरी घटना कबूल कर ली। उसने बताया कि 13 जून को रोशनी अंकित नाम के युवक से शादी करने के लिए मेहगांव आई थी। यहां से अंकित के साथ रोशनी ररी गांव गई थी लेकिन ररी गांव पहुंचकर अंकित ने शादी करने से इनकार कर दिया।

गैंगरेप करने के बाद की हत्या

गैंगरेप करने के बाद की हत्या

शादी से इनकार करने के बावजूद रोशनी ने घर जाने से मना कर दिया। 15 जून को यहां पर रोशनी के साथ अंकित और उसके दो दोस्तों ने गैंगरेप किया और इसके बाद रोशनी का गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रोशनी के शव को एक बोरे में बंद कर दिया। पुलिस ने श्यामवीर समेत अंकित और विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकल भी बरामद कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+