ये कैसा रेलवे स्टेशन है भाई, यहां ट्रेन राजस्थान में खड़ी होती है और टिकट मध्य प्रदेश से लेनी पड़ती है!
Mandsaur News: भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है और इसमें खास बात ये है कि यह स्टेशन आधा मध्य प्रदेश के अंडर आता है और इसका दूसरा हिस्सा गुजरात में है।
दरअसल दिल्ली-मुंबई रूट पर एक रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम भवानी मंडी है। भवानी मंडी रेलवे स्टेशन 2 राज्यों में पड़ता है। इस रेलवे स्टेशन हर दिन करीब 10 हजार पैसेंजर यात्रा करते हैं।

राजस्थान का हिस्सा झालावाड़ में आता है। वहीं मध्यप्रदेश का हिस्सा मंदसौर जिले में आता है। यहां से गुजरने वाली ट्रेनें भी दो राज्यों के हिस्से में खड़ी होती हैं। साथ टिकट भी एक प्रदेश से लेकर दूसरे प्रदेश के हिस्से में खड़ी ट्रेन में चढ़ना पड़ता है।
वहीं, भवानी मंडी रेलवे स्टेशन से जब कोई ट्रेन गुजरती है तो प्लेटफॉर्म लगे बोर्ड पर सबकी नजरें ठहर जाती है। बोर्ड के एक तरफ राजस्थान और एक तरफ मध्यप्रदेश लिखा होता है। यह सोचकर थोड़ी देर के लिए तो लोग हैरान रह जाते हैं। बाद में वहां के लोगों से पूछते हैं तो समझ में आता है कि यह स्टेशन दो हिस्सों में पड़ता है।
वहीं, भवानी मंडी रेलवे स्टेशन से हर दिन करीब 10000 से अधिक पैसेंजर यात्रा करते हैं। इस स्टेशन का बुकिंग काउंटर मध्यप्रदेश में पड़ता है। स्टेशन पर प्रवेश करने के बाद जो वेटिंग रूम है, वह राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ता है। यह स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर पड़ता है। अधिकांश ट्रेनें दोनों राज्यों में खड़ी होती हैं।
हालांकि इस स्टेशन पर कई बार अपराध होने पर मामला उलझ जाता है। सीमा विवाद में जीआरपी उलझ जाती है कि अपराध मध्यप्रदेश में हुआ है या राजस्थान में हुआ है। किसी मामले से बोर्ड भी स्टेशन पर सीमा निर्धारण वाली जगह पर है। इससे पता चलता है कि मध्य प्रदेश किधर और राजस्थान किधर है।












Click it and Unblock the Notifications