फ्रीज से गोमांस बरामद, पुलिस ने 11 मुस्लिम आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया
Bulldozer Action In Mandla: मध्य प्रदेश मंडला जिले में अवैध गोमांस बेचने का मामला सामने आया है। जब पुलिस ने घरों की तलाशी ली तो 11 घरों के फ्रिज में गाय का मांस मिला है। प्रशासन ने 11 अवैध घरों पर बुलडोजर चलाया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई गुप्त जानकारी मिलने के बाद की गई है। बताया गया था कि नैनपुर के भैनवाही क्षेत्र में बड़ी संख्या में गायों को मारने के लिए बंदी बनाकर रखा गया है।

मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिली। सभी 11 आरोपियों के घरों में फ्रीजर से गाय का मांस बरामद किया गया।
हमें जानवरों की हड्डियां, चर्बी और खाल भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था। एसपी ने कहा कि स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है। हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं। 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वे सरकारी जमीन पर थे।
उन्होंने ने कहा कि गायों और गोमांस की बरामदगी के बाद शुक्रवार रात को एक मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है। सकलेचा ने कहा कि 150 गायों को गोशाला भेजा गया है। भैंसवाही क्षेत्र पिछले कुछ समय से गो तस्करी का केंद्र बन गया है। मध्य प्रदेश में गोहत्या के लिए 7 वर्षों की जेल की सजा का प्रावधान है। सूत्रों से जानकारी मिली कि 2 आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा लिया गया है और बाकी लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी मुस्लिम हैं।












Click it and Unblock the Notifications