28 साल से किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी अब्दुल, भोपाल पुलिस ने किया पर्दाफाश, कैसे दिया ऑपरेशन को अंजाम?
Bangladeshi national transgender arrested in Bhopal: भारत में अवैध प्रवास और फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए नागरिकता प्राप्त करने के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह न सिर्फ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है, बल्कि ऐसे मामलों में अक्सर अपराध और जासूसी गतिविधियों के पहलू भी जुड़े होते हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस को चौंका दिया, बल्कि खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है।
भोपाल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को गिरफ्तार किया है, जो पिछले करीब 30 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह बीते आठ सालों से 'नेहा किन्नर' नाम से ट्रांसजेंडर की पहचान के साथ भोपाल में रह रहा था।

IB और ATS जांच में जुटी
पुलिस को संदेह है कि यह पहचान उसने केवल अपनी असली पहचान छिपाने के लिए अपनाई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर भारतीय नागरिकता के प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट) हासिल कर लिए थे। इन दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करते हुए वह कई बार बांग्लादेश भी यात्रा कर चुका है। इस केस में अब IB और ATS जैसी खुफिया एजेंसियां भी शामिल हो गई हैं, और मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर जांच तेज़ कर दी गई है।
जेंडर वेरिफिकेशन टेस्ट कराएगी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जेंडर वेरिफिकेशन टेस्ट कराएगी कि आरोपी सच में ट्रांसजेंडर है या उसने सिर्फ पहचान छुपाने के लिए यह रूप अपनाया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या भोपाल का किन्नर समुदाय उसकी असली पहचान से वाकिफ था या नहीं।
ये भी पढ़ें देहरादून: 20 साल से पहचान छुपाकर रह रहे थे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी वोटर आईडी और पासपोर्ट बरामद
30 दिन की हिरासत, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू
अब्दुल कलाम को कोर्ट द्वारा 30 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है और उसके खिलाफ निर्वासन (deportation) की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चूंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है और कई जांच एजेंसियां अब इस केस की पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस को कैसे हुआ संदेह?
भोपाल पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि बुधवारा इलाके में एक व्यक्ति, जो खुद को 'नेहा किन्नर' बताता है, दरअसल विदेशी नागरिक हो सकता है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुप्त रूप से उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। लंबे समय से भोपाल में रहने, अक्सर ठिकाना बदलने और पहचान से जुड़ी विसंगतियों के चलते पुलिस को उस पर गहरा संदेह हुआ। इसके बाद सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक विशेष ऑपरेशन चलाकर उसे हिरासत में ले लिया गया।
ये भी पढ़ें Bangladeshi Migrants: घुसपैठिए पर 'एयर स्ट्राइक जारी, 160 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया












Click it and Unblock the Notifications