दतिया के सरकारी पीजी कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर पाबंदी, प्राचार्य ने जारी किया आदेश
दतिया, 15 फरवरी। कनार्टक से शुरू हुआ हिजाब विवाद का असर मध्य प्रदेश के एक सरकारी कॉलेज में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के दतिया के सरकारी पीजी कॉलेज ने विद्यार्थियों के को समुदाय विशेष वेशभूषा पहनने पर रोक लगाई है।

इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि 'महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी समुदाय विशेष से संबंधित अथवा अन्य किसी विशेष वेशभूषा जैसे हिजाब के साथ प्रवेश न करें।'












Click it and Unblock the Notifications