Bajrang Dal: गांजा तस्करी केस में सियासत तेज, 'सांस्कृतिक कृत्य' दिग्विजय के सवाल पर मंत्री नरोत्तम के सवाल
MP: मध्य प्रदेश में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए पन्ना जिले के बजरंग दल नेता को लेकर अब बयानों की झड़ी लगी हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उलटे दिग्विजय सिंह पर ही सवाल दाग दिए।

Bajrang Dal Ganja smuggling case: कर्नाटक इलेक्शन में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शामिल हुए बजरंग दल बैन के मुद्दे पर सियासत जारी हैं। अब संगठन के नेताओं से जुड़े मामलों पर कांग्रेस हमलावर हैं। एमपी के पन्ना जिले के जिला सह-सयोजक सुंदरम तिवारी केस में भी यही हो रहा हैं।
सुंदरम पर गांजा तस्करी का आरोप लगा है। जिसे सतना के उचहेरा रेलवे स्टेशन पर करीब 22 किलो गांजे की खेप से साथ आरपीएफ ने पकड़ा था। इसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में गिरफ्तारी का वीडियो, फोटो और खबर अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट की थी।
दिग्विजय सिंह ने कई सवाल भी उठाये। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुंदरम मामले में पहली बार बयान दिया। भोपाल में उन्होंने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर ही कई सवाल दाग दिए। उन्होंने अपने तरीके से कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और जबाव मांगा।
मंत्री नरोत्तम बोले कि बजरंग दल पर जो लोग सवाल उठाते हैं, वो कभी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI, ISIS और SIMI पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं। सिर्फ चर्चा में आने दिग्विजय सिंह ऐसे सवाल उठाते है क्योकि उनको कोई वजन नहीं देता।

जब यह मामला सामने आया तो दिग्विजय सिंह ने दनादन कुछ घंटों के अंतराल में करीब 8 ट्वीट किए। बीजेपी, बजरंग दल, आरएसएस से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उन्होंने कई सवाल किए और तंज कसा। जो ट्वीट किए गए और उसमें क्या लिखा वह इस प्रकार हैं-

पहला ट्वीट
'बजरंग दल के पन्ना जिले का सह संयोजक सुंदरम तिवारी गांजा की तस्करी करते रेलवे पुलिस द्वारा सतना के उचेहरा स्टेशन पर पकड़ा गया है। क्या गांजे की तस्करी कोई सांस्कृतिक कृत्य है? RSS और बजरंग दल के प्रमुख बताएं कि युवाओं को नशे का व्यापार करने की सीख कौन से प्रशिक्षण का हिस्सा है?'
दूसरा ट्वीट
सतना" जिले के उचेहरा रेलवे स्टेसन से गांजे के साथ रविवार को पकड़े गए आरोपी कुछ इस अंदाज में देखें गए,काबिलेगौर पुलिस के गिरफ्त में होने के बावजूद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद की मूंछो में ताव देते हुए नज़र आ रहे,माने इन्हें जैसे पुलिस का ख़ौफ ही नहीं।
तीसरा ट्वीट
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुंदरम तिवारी और राज चौरसिया को RPF पोस्ट से जब सोमवार को दोपहर में GRP चौकी लाया गया,मिली जानकारी के अनुसार दोनों के कब्जे से 21किलो 900 ग्राम गाँजा बरामद किए जाने जानकारी निकल के सामने आ रही है!
चौथा ट्वीट
जांच का विषय आपराधिक तत्व द्वारा पूर्व में कई बार पकड़ी गई ब्लैक मनी के खेप परिवहन के अलावा आपराधिक तत्व बड़ी मात्रा में..कब से गांजा तस्करी भी रेल मार्ग से ही कर रहे थे।
छटवां ट्वीट
माननीय मोदी जी, माननीय मोहन भागवत जी, सुंदरम तिवारी गाँजे की तस्करी करता पकड़ा गया और बजरंग दल का पदाधिकारी है। आप कहेंगे यह आरएसएस का सदस्य नहीं है। कैसे होगा जब आरएसएस में सदस्यता ही नहीं होती।
सातवां ट्वीट
मोदी जी आपने हमारे पूज्यनीय बजरंग बली जी की तुलना ऐंसे तस्करी करने वालों के दल संगठन से कर दी!! आप हम सभी हिंदुओं से माफ़ी मांगिये।
आठवां ट्वीट एक यूजर की पोस्ट रि-ट्वीट भी की हैं। इन सभी ट्वीट के जबाव में एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस अगर धर्म और संस्कृति की बातें कर रही है तो समझ लेना चाहिए कि चुनाव आ गया है।















Click it and Unblock the Notifications