बागेश्वरधाम में कमलनाथ लगाएंगे हाजिरी, पं. धीरेंद्र शास्त्री से मिलेंगे

विधानसभा चुनाव से मप्र में कांग्रेस हिन्दूवादी छवि में नजर आएगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ खुद कई मौकों पर पीले वस्त्रों में व हनुमान भक्त के रूप में नजर आ चुके हैं। अब 13 फरवरी को वे बागेश्वरधाम पहुंच रहे हैं।

bageshwardhaam & kamalnath

Bageshwardham Dhirendra Shastri: पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ 13 फरवरी को छतरपुर आ रहे हैं। वे यहां पर गढ़ा स्थित बागेश्वरधाम में हाजिरी लगाने जाएंगे। इस दौरान श्री हनुमानजी के सिद्ध दरबार में दर्शन, प्रार्थना के बाद वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात करेंगे। उनकी इस यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मप्र में कमलनाथ का कांग्रेस को साफ्ट हिन्दूवादी छवि बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।
बागेश्वरधाम & कमल नाथ

जानकारी अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हाजरी लगाएंगे। कमलनाथ 13 फरवरी को बागेश्वरधाम के गढ़ा गांव पहुंचेंगे। जहां बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करेंगे। साल के अंत में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी इस यात्रा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कमलनाथ की धार्मिंक यात्रा को बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे की काट का हिस्सा बताया जा रहा है। खुद को हनुमान भक्त और हिंदुत्व का पक्षधर बताने वाले कमलनाथ बीजेपी के हिंदुत्व के मुद्दे के काउंटर करने की रणनीति पर चल रहे हैं।

Recommended Video

    बागेश्वर पीठाधीश्वर को मिली जान से मारने की धमकी

    नागपुर चुनौती कांड में कांग्रेस दो फाड़ दिखी थी
    बीते दिनों नागपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को श्याम मानव द्वारा दी गई चुनौती के बाद देशभर में मचे बवाल और आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस दो फाड़ दिख रही थी। प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज को फर्जी बताया था। जबकि पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में बयान दिया था। इधर बीते दिनों छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी द्वारा कराए गए क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री खुद हाथ में किक्रेट का बल्ला थाने शॉट ​लगाते नजर आए थे। इस सबके बाद अब पीसीसी चीफ कमलनाथ की बागेश्वरधाम यात्रा को लेकर राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+