बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार व चमत्कार को नागपुर में चुनौती के बाद मचे विवाद के बाद अब उनको अजय नाम के युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।

धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, भाई के फोन पर आया

मप्र के बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अज्ञात युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में उनके चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने बमीठा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। फोन पर अज्ञात युवक ने पहले कहा कि धीरेंद्र से बात कराओ, जब बात कराने में असमर्थता जताई तो बोला धीरेंद्र की तेरहंवी की तैयारी कर लो।

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर जिले के बमीठा थाना में महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने एफआईआर लिखाई है। इसमें अज्ञात मोबाइल नंबर से महंत धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। शिकायत के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग के फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर पर फोन लगाया और बोला कि धीरेंद्र से बात कराओ, जब लोकेश ने कहा कि कौन धीरेंद्र तो सामने वाला बोला कि बागेश्वर वाले धीरेंद्र। लोकेश ने कहा कि मेरी पहुंच उन तक नहीं है तो धमकी देने वाला व्यक्ति बोला कि उनकी तेरहंवी की तैयारी कर लेना, जब लोकेश ने बोला क्यों कर लेना और आप कौन बोल रहे हैं? मैं आपको नहीं जातना तो सामने से बोला मैं अमर बोल रहा हूं, धीरेंद्र की तेरहंवी की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया। लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस नंबर से धमकी मिली है, उसको सर्विलांस पर डालकर लोकेशन और धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।

यह है सारा मामला

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार लगाते हैं। बीते दिनों नागपुर में इसी तरह के दिव्य दरबार और मन की बात बताने को लेकर अंध श्रृद्धा निर्मूलन समिति नागपुर के अध्यक्ष श्याम मानव से उनको चैलेंद्र देने हुए परीक्षा देने और जीतने पर 30 लाख रुपए देने की बात कही गई थी। धीरेंद्र शास्त्री पर चैलेंज के कारण दरबार दो दिन पहले खत्म कर नागपुर से चले जाने के आरोप श्याम मानव ने लगाए थे। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के सामने आकर जवाब दिया था। फिलहाल बीते रोज तक उनकी रायपुर में रामकथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे देशभर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवाद चल रहा है, संत-महात्माओं, महंतों से लेकर शंकराचार्य तक दो फाड़ नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    बागेश्वर पीठाधीश्वर को मिली जान से मारने की धमकी

    फोन पर धमकी देने वाले ने अजय नाम बताया था
    बागेश्वरधा के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग के फोन पर अज्ञात नाम से फोन आया था। संदिग्ध का नाम अमर सिंह है। हम सिम धारक की डिटेल निकाल रहे हैं। यह व्यक्ति अपनी समस्या से ग्रस्त लग रहा है, जिस कारण वह महाराज जी से मिलना चाहता है। इस व्यक्ति की लंबे समय से बात नहीं हो पा रही है इस कारण इसने ऐसा काम किया है।
    - सचिन शर्मा, एसपी छतरपुर, मप्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+