'अब जल्द ही ब्याह होगा...', शादी के सवाल पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जवाब
Bageshwar Sarkar यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर लगातार अलग-अलग तरह की बातें चलती नजर आ रही है, जहां सभी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब अपने जन्मदिन पर बढ़िया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी कब होगी यह बताया है।
बागेश्वर सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मीडिया ने जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो जवाब देते हुए शास्त्री ने कहा की, शादी तो बुढ़ापे में भी हो सकती है। अब जल्द ही ब्याह होगा।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हाथरस हादसे की जानकारी लगी, हम सत्य-असत्य नहीं जानते, लेकिन पहली बात, वह कोई परंपरा के साधु नहीं थे। दूसरी बात, हमें जो जानकारी लगी कि, वहां पर कुछ विचित्र स्थिति के कारण हादसा हुआ। तीसरी बात जूता पहनकर के प्रवचन हमने पहली बार देखा।
चौथी बात, बाबा या महात्मा वही है, जो अपनी रक्षा से ज्यादा अपने भक्तों की रक्षा करें। पांचवी बात, निश्चित रूप से कुछ ना कुछ तो रहा होगा, क-ख-ग नहीं बन पाया, तैयारी में सुनियोजित तरीके से कुछ नहीं हो पाया होगा। हम उसके लिए कुछ कह नहीं सकते। बस इतना कह सकते हैं, ऐसी जगह से बचें, ऐसी जगह पर काम जाएं, सावधानी पूर्वक जाएं, और अगर दूर से भी गुरु की दृष्टि पड़ जाए, तो उसमें भी यह माने की हमें गुरु का एहसास मिल गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भक्तरण मचाने से सैकड़ो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटनाक्रम से यह देशभर में दुख व्याप्त है। इस घटनाक्रम के बाद अब अलग-अलग स्थान पर हो रही कथा और सत्संग को लेकर भी चिंता बढ़ गई है, जिसके बाद अब देशभर से अलग-अलग कथा वाचकों ने कथाओं पर विराम लगाने का फैसला लिया है, तो वहीं बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपने जन्मदिन पर लोगों से धाम ना आने की अपील की थी.
ये भी पढ़े- 'जूते पहनकर प्रवचन, पहली बार देखे...', हाथरस हादसे पर बोले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री












Click it and Unblock the Notifications