Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री का मुंह काला करने की धमकी, कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कही ये बड़ी बात
बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर अब एमपी के कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने बड़ा खुलासा किया है। वही हैहयवंशी समाज के आराध्य पर टिप्पणी से खफा लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री का मुंह काला करने की धमकी दी हैं।

Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विवाद और बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। एमपी में कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने शास्त्री को लेकर जहां बड़ा खुलासा किया तो वही उज्जैन में कलचुरी कलाल समाज ने उनका मुंह काला करने की धमकी दी है।
बैजनाथ कुशवाह मुरैना सबलगढ़ से विधायक है। बयानबाजी को लेकर बैजनाथ पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। पृथ्वीराज चौहान को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। इसके अलावा पारिवारिक एक मामले में उनके खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज हुआ था।
एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू के मुताबिक बैजनाथ ने कहा कि पर्चे पर भविष्य पढ़ने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले कांग्रेस की सरकार बनाने की बात करते थे। लेकिन अब वह भाजपा सरकार बनाने की बात कर रहे है। उन पर बीजेपी का बड़ा दबाब हैं।

हालांकि कांग्रेस एमएलए के इस बयान को लेकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इस बयान ने नई बहस जरुर खड़ी कर दी हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं।
पंडित धीरेंद शास्त्री की अभी सागर जिले में कथा चल रही है। अपने बयानों और दावों को लेकर इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में है। परशुराम जयंती पर में सहस्त्रबाहू महाराज को लेकर भी टिप्पणी की थी। जब विरोध हुआ तो उन्हें माफी मांगना पड़ा था।

उज्जैन में कलचुरी कलाल और पोरवाल समाज का धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। भगवान सहस्त्रबाहु महाराज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। समाज के लोगों ने उनका मुंह काला करने की धमकी भी दी। उधर बिहार के पटना में प्रस्तावित कथा आयोजन को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। बागेश्वर धाम समर्थक पोस्टरबाजी कर रहे है तो नेता तेजस्वी यादव समर्थक पंडितजी को खदेड़ने की बात कह रहे है।












Click it and Unblock the Notifications