पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने कर दिया नया कांड, महिलाओं के साथ मारपीट करके कपड़े फाड़ने का आरोप

Dhirendra Krishna Shastri Brother Shaligram: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई एक बार फिर सुर्खियों में है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई की गुंडागर्दी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गड़ा गांव का बताया जा रहा है।

वीडियो में शालिग्राम गर्ग कुछ गुंडों के साथ जीतू तिवारी नाम के एक शख्स के घर जाता है और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान पीड़ित परिवार की ही एक लड़की वीडियो बना रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Dhirendra Shastri brother Shali Ram hooliganism

वायरल वीडियो में शालीग्राम गर्ग एक काली गाड़ी में दिखाई दे रहे हैं। उसके साथ कुछ गुंडे भी हैं, जो जीतू तिवारी के परिवार के महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं।

मामले में छतरपुर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित 2 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना में एक महिला, एक नाबालिग लड़की सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों का आरोप है कि मारपीट करने आए गुडों ने महिलाओं और लड़की के कपड़े भी फाड़े। फिलहाल पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर जीतू तिवारी नाम के एक युवक ने एक वीडियो डाला है, जिसमें उसने बताया है कि वह और शालिग्राम गर्ग बहुत पुराने जान पहचान के दोस्त हैं। शालिग्राम गर्व को नशे के अलावा कई और गंदी आदतें हैं। शालिग्राम गर्ग चाहते हैं कि मैं उनके साथ रहूं, लेकिन जब मैंने साथ रहने के लिए मना कर दिया तो वह मुझसे चिढ़ गए और आखिरकार उन्होंने मेरे घर पर हमला बोल दिया।

कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले भी कई मामलों में उन पर मामला दर्ज हो चुका है। दलित लड़की की शादी में फायरिंग से लेकर टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट के मामले में केस दर्ज हो चुका है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के चलते एक बार फिर बागेश्वर बाबा सिर्फ सवालों के घेरे में हैं। अब उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है, क्योंकी बाबा अपने भाई को कथा से लेकर विदेशों की यात्रा में भी अपने साथ ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें- टोलकर्मी को पीटने वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर केस दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+