MP News: जल्द बनवा लें आयुष्मान कार्ड, इस दिन तक ही खुली रहेगी लिंक

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में आयुष्मान जिला महाअभियान सफल रहा है।आयुष्मान कार्ड बनाने में उज्जैन जिले ने प्रदेश के टॉप 5 जिले में स्थान हासिल किया है। 13000 से ज्यादा आयुष्मान कार्ड गत 2 दिवस में बनाए गए। अभी तक 50,000 से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने हैं।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा जिला आयुष्मान महाअभियान की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कलेक्टर सिंह ने जिले की विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की है।

Ujjain

समीक्षा करने के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा कार्य सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित नोडल व सेक्टर अधिकारियों को दिए।

आयुष्मान जिला महाअभियान में 70/70+ वर्ष के वृद्धजन एवं कर्मकार श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड जिले की नगरीय क्षेत्र की 375 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बनाए जा रहे है। अभियान में बीएलओ,आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकर्ता की मोबिलाइजेशन टीम घर घर दस्तक देकर आयुष्मान कार्ड बना रही है। अभियान अंतर्गत शनिवार को जिले में 4800 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। रविवार को भी लक्ष्यानुसार आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है।

इंदौर में बन रहे आयुष्मान कार्ड

इंदौर जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं की तरह ही नगर निगम के एनआरवाय के ऑपरेटरों को भी प्रति कार्ड 5 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान में अभी तक आशातीत वृद्धि दिखाई नहीं दे रही है। अभियान को सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास कर लक्ष्यों की पूर्ति करें। लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए दिन-प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। अभियान को गति देंवे। अगले सात दिन में आशा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़े- MP News: संत सियाराम बाबा की कैसी है तबियत, स्वास्थ्य को लेकर आया अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+