mp municipal election: भाजपा-कांग्रेस में आयाराम-गयाराम का दौर शुरू, ट‍िकट की आस में दलबदल

सागर, 16 जून मप्र न‍िकाय चुनाव के दौरान फ‍िलहाल स‍िर्फ महापौर प्रत्‍याशी ही घोष‍ित हुए हैं, पार्षद प्रत्‍याश‍ियों की घोषणा होना अभी बाकी है, बावजूद इसके कांग्रेस और भाजपा में आयाराम-गयाराम का दौर शुरू हो गया है। बीते एक हफ्ते में करीब आधा दर्जन से अध‍िक पार्षद टि‍कट के दावेदार इधर से उधर जा चुके हैं तो कई दावेदार ट‍िकट कटने की जानकारी लगते ही दूसरे दल से ट‍िकट की आस में अपनी पार्टी से रवाना हो गए। इधर खुरई में तो बीते रोज एक साथ करीब 400 लोगों ने भाजपा की सदस्‍यता ले ली।

इन लोगों ने भाजपा छोड कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली

नगर न‍िगम सागर में कांग्रेस और भाजपा के पार्षद प्रत्‍याश‍ियों की सूची शुक्रवार दोपहर तक जारी कर दी जाएगी। न‍िगम के 48 वार्डों से भाजपा से करीब 230 से अध‍िक तो कांग्रेस में सवा सौ से अध‍िक आवेदन जमा किए गए हैं। इधर अंदरखानों की खबरों से जैसे ही उन्‍हें जानकारी लगी कि अपना ट‍िकट दूसरे की जेब में जा रहा है तो पार्टी से एक झटके में मोहभंग हो गया और दूसरी पार्टी में जाकर ट‍िकट की आस में न‍िष्‍ठावान बन गए।
 कांग्रेस पार्षद रहे श्‍यामजी दुबे

इन लोगों ने भाजपा छोड कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली
भाजपा से दो न‍िर्वतमान पार्षद ज‍िनमें व‍िधायक शैलेंद्र जैन के अंबेडकर वार्ड से ज‍ितने वाले डेलन सिंह और पंकज सोनी ने चार द‍िन पहले कांग्रेस का दामन थाम ल‍िया था। इसके बाद भाजपा के पूर्व पार्षद धनीराम पटेल व ताराबाई पटेल, प्रेमनारायण छुटकुल, देव‍िका व‍िश्‍वकर्मा ने भी कांग्रेस ज्‍वाइन की है। दूसरी ओर पर‍िवहन मंत्री के खेमे से जुडे माने जाने वाले भाजपा नेता बाबू सिंह बब्‍बू यादव ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। इनमें से अध‍िकांश को कांग्रेस से टि‍कट का आश्‍वासन द‍िया गया है।

भाजपा में कांग्रेस से ये लोग शाम‍िल हुए
कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों में सबसे पहला नाम पूर्व कांग्रेस सेवादल अध्‍यक्ष अतुल नेमा ने सबसे पहले भाजपा ज्‍वाइन की थी। दूसरे नंबर पर परकोटा वार्ड से कांग्रेस पार्षद रहे श्‍यामजी दुबे ने विधायक के नेत़ृत्‍व में भाजपा ज्‍वाइन की है। इधर ग्रामीण इलाकों से भी बडी संख्‍या में पूर्व पंच, सरपंच रहे लोग, कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक थोकबंद भाजपा में चले गए। बीते रोज ही 100 मह‍िलाओं सह‍ित करीब 400 लोगों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्‍व में भाजपा ज्‍वाइन की थी।

महापौर प्रत्‍याशी और उनके पत‍ि डैमेज कंट्रोल में जुटे

महापौर प्रत्‍याशी और उनके पत‍ि डैमेज कंट्रोल में जुटे
इधर भाजपा से ट‍िकट फाइनल होने के बाद संगीता डॉ सुशील त‍िवारी ऐसे लोगों के घर पहुंच रहे हैं जो ट‍िकट के प्रबल दावेदार थे और उनका नाम कटकर इनको ट‍िकट म‍िला है। इसके पूर्व वे ट‍िकट म‍िलने के बाद शाम को सबसे पहले व‍िधायक शैलेंद्र जैन के घर पहुंचे थे। बीते तीन द‍िन से वे श्‍याम त‍िवारी, डॉ अन‍िल त‍िवारी, अन‍िल जैन, मुकेश जैन सह‍ित अन्‍य दावेदारों के घर पहुंचे और समर्थन मांगा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+