एमपी: शिव मंदिर में पूजा करने से किया मना तो महंत पर लाठी-डंडों से हमला, मुश्किल से बची जान

सतना। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के साधुओं की हत्या के बाद अब मध्य प्रदेश के सतना जिले में शिव मंदिर के महंत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन के चलते शिव मंदिर में पूजा करने से मना करने पर दबंगों ने मंदिर के महंत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महंत ने भागकर आपनी जान बचाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सोमवार (27 अप्रैल) की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।

attack on Mahant of Shiva temple in Satna district

जानकारी के मुताबिक, मामला सतना जिले के गोरइया गांव का है। यहां सोमवार की शाम शिव मंदिर के महंत दिनेश मिश्रा से क़रीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महंत ने छोटे सिंह बरगाही और उसके भतीजों को लॉकडाउन का पालन करने का कहते हुए सुबह पूजा करने से मना कर दिया था। जिसके चलते छोटे सिंह बरगाही और उसके भतीजों ने लाठी डंडों से महंत पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बचाव करने आए लोग भी चोटिल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट आई है।

इस दौरान शिव मंदिर के महंत ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और कोटर थाने में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि शिवमंदिर में महंत और उनके सेवक के साथ मारपीट की गई है। मंदिर में जल चढ़ाने की बात को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। महंत के सेवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+