MP न‍िकाय चुनाव: कमल नाथ के जाते ही मंत्री ने दागा सवाल, जनता पूछे-व‍िकास के ल‍िए पैसा कहां से लाएंगे

सागर,26 जून। मप्र के सागर में नगरीय न‍िकाय चुनाव महापौर प्रत्‍याश‍ियों के कारण हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के ल‍िए सागर न‍िगम महापौर की सीट प्रत‍िष्‍ठा का प्रश्‍न बन गई है। दोनों ही पार्ट‍ियों में अब बयानों के तीन चलने लगे हैं तो एक-दूसरे को घेरने की रणनीत‍ि और साम, दाम, दण्‍ड, भेद की नीत‍ि नजर आने लगी है। रव‍िवार सुबह कमल नाथ स्‍मार्ट स‍िटी और व‍िकास के नाम पर भाजपा सरकार को घेर रहे थे, तो दोपहर बाद नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस मामले में एंट्री लेते हुए कहा कि कमल नाथ ने सागर के ल‍िए एक पैसा नहीं द‍िया।

नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह

कमलनाथ के रोड शो के बाद उनका उडनखटोला जैसे ही सागर से उडा उसके कुछ समय बाद नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंच से कमलनाथ को घेरा। मंत्री स‍िंह ने कहा कि कांग्रेस की कमल नाथ सरकार के समय सागर के विकास के लिए एक पैसा नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सागर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया। जिसके तहत 1600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य सागर में चल रहे हैं। सागर में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह सागर के सुभाषनगर वार्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में बोल रहे थे।

कांग्रेस से पूछे कि व‍िकास के ल‍िए पैसे लाएंगे कहां से
मंत्री ने मंच से कहा कि कांग्रेस से पूछे कि विकास को लेकर उनका एजेंडा क्या है? कांग्रेस से पूछे कि व‍िकास के ल‍िए पैसे लाएंगे कहां से? उन्होंने कहा कि यह चुनाव सागर के चहुमुखी विकास का चुनाव है। वायदा करता हूं कि आपके वार्ड में कोई कमी नहीं आने देंगे। आप सब इस बात को जानते हैं कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार जिसका ऐजेंडा है गरीबों का कल्याण, सुशासन और चहुंमुखी विकास।

आरोप- कांग्रेस वोट लेने के लिए नोट बांट रही है
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है, इसलिए वोट लेने के लिए नोट बांट रहे हैं। जो आज पैसा बांट रहे हैं क्या वे कल लूटने का काम नहीं करेंगे? उन्होंने कहा कि गरीबों के नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल 27 जून को सागर आ रहे हैं। पहले की तरह वे कल भी सागर में अनुसूचित जाति परिवार के साथ भोजन करेंगे तथा समाज के मुखिया माते का सम्मान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+