AshokNagar News: दबंगों ने थाने में घुसकर कांस्टेबल को पीटा, एक्सीडेंट का मामला रुकवाने को लेकर की गुंडागर्दी
Ashoknagar News: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के कदवाया थाने में घुसकर आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शासकीय काम में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी मुताबिक एक युवक अपने 2 साथियों के साथ थानें में घुस कर रौब दिख रहा था। युवक खुद को पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष बताते हुए थाने में घंटों तक पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और जमकर हंगामा किया। युवक और उसके साथियों ने मिलकर एक सिपाही को नीचे पटककर लात-घूसों से पीटने लगे।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार- शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे का है। वीडियो में कदवाया निवासी रामेश्वर पुत्र महेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र पुत्र जसमन यादव, सुनील यादव पुत्र विक्रम सिंह यादव थाने में गाली गलौच करते हुए नजर आ रहे हैं। पटेल उर्फ सुनील यादव खुद को ओबीसी जिलाध्यक्ष बता रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों ने कांस्टेबल धर्मेंद्र दांगी से मारपीट कर रहे हैं।
तीनों के खिलाफ मामला दर्ज
कांस्टेबल धर्मेंद्र दांगी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा है कि जब तीनों को गाली देने से रोका तो उन्होंने हाथ मे ली हुई लाठी से मेरे ऊपर हमला कर दिया। नीचे पटककर तीनों ने लात-घूसों से मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी उसे बचाने आए। मारपीट में कांस्टेब की आंख के पास, हाथ और पीठ में चोटें आईं हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
थाना प्रभारी मनीष सिंह चौहान की जानकारी मुताबिक रात में बस और एक कार के बीच टक्कर हुई थी, लेकिन दोनों में से कोई भी वाहन चालक शिकायत करने के लिए थाने पर नहीं आया। इससे एक्सीडेंट मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। इसी एक्सीडेंट मामले में पटेल उर्फ सुनील यादव रामेश्वर यादव और जितेंद्र यादव कार्रवाई रुकवाने के लिए आए थे। जो थाने में आकर गाली गलौच करने लगे और कांस्टेबल से मारपीट की है।












Click it and Unblock the Notifications