Video: 'बूढ़े पति की महिलाएं दूसरे मर्द को बुलाती है घर', वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस MLA को देनी पड़ी सफाई
पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक ने वीडियो जारी कर इस मामले पर अपनी सफाई दी है।
Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक केपी सिंह 'कक्काजू' का एक वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। वीडियो में केपी सिंह बुजुर्ग पतियों और पत्तियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पिछोर क्षेत्र में आमसभा का बताया जा रहा है।
विधायक केपी सिंह ने इस वीडियो में बूढ़े पतियों की कम उम्र की पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के पति बूढ़े होते हैं। उन महिलाओं के यहां दूसरे मर्द आते हैं। उनके पतियों से कुछ होता नहीं है। उनके बस में कुछ राहत नहीं।

कांग्रेस विधायक वायरल वीडियो में कह रहे हैं। कई बार देखा है कि बुजुर्ग लोग यहां कम उम्र की महिलाओं से शादी कर लेते हैं। वे खुश तो हो जाते हैं कि घर में नई बहू आ गई है। लेकिन बाद में बुजुर्ग पतियों से कुछ होता नहीं है। इसीलिए उन महिलाओं के फिर दूसरे ही लक्षण दिखने लगते हैं।
हालांकि, बाद में इस पर वीडियो जारी कर केपी सिंह ने अपनी सफाई भी दी। उन्होंने उनका कहा कि मेरे वायरल वीडियो को मेरे विरोधियों ने तोड़ मरोड़ कर वायरल कर रहे हैं। मैं सभी महिलाओं का सम्मान करता हूं। फिर भी किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंची है तो मैं माफी चाहता हूं।
कांग्रेस विधायक केपी सिंह का यह वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने भी इसका विरोध जताते हुए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''पिछोर कांग्रेस विधायक केपी सिंह महिलाओं को अपशब्द बोल रहे हैं। सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा का उपयोग करना कांग्रेस की निकृष्ट मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। कांग्रेस नेताओं की यही सोच भंवरी देवी, सरला मिश्रा, बॉबी मर्डर मामला और तंदूर कांड जैसे मामले में परिभूत होती है।
MP: पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद निशाने पर आए कांग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर इस मामले पर अपनी सफाई दी है। pic.twitter.com/3MyN8IMPS9
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) September 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications