Betul News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने अपहरण कर युवक युवती को पीटा, युवक की हालत गंभीर

MP Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में लव मैरिज करने वाले एक प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने अपहरण करके जान से मारने का प्रयास किया। अपहरण के बाद शादी करने वाले दलित युवक की बेरहमी से पिटाई की गई।

पुलिस को समय रहते सूचना मिली तो दोनों को बचा लिया गया। दोनो का जिला अस्पताल में इलाज जारी है वहीं लड़की के पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Angered by love marriage in betul family members caught hold of a young woman and beat her

बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती दलित युवक शिवम बर्डे नाम के इस युवक के शरीर पर उभरे निशान ये बताने के लिए काफी हैं कि उसे कितनी बेरहमी से पीटा गया है। पिटाई से शिवम बेसुध सा हो गया है। दरअसल, पिछले दिनों शिवम ने एक अन्य समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनो कुछ दिन इंदौर में रहे और फिर वापस बैतूल में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

इसकी सूचना जब युवती के परिजनों को मिली तो युवती के पिता और मामा ने मंगलवार की रात दोनो को उनके घर से अगवा किया और फिर बैतूल से कुछ दूर खण्डारा गाँव के पास जंगल मे ले जाकर जान से मारने का प्रयास किया। युवती और उसके पति की बेरहमी से पिटाई की गई । दोनो को मार दिया जाता यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती।

Angered by love marriage in betul family members caught hold of a young woman and beat her

बैतूल में जिस जगह से दोनो को अगवा किया गया था वहां से लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचित किया। बैतूल के दो थानों की टीम तत्काल सर्चिंग में जुट गई और कुछ ही देर में उस जगह पहुंची जहां दोनो को मारने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने युवती के पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

Angered by love marriage in betul family members caught hold of a young woman and beat her

पीड़ित शिवम और ओशिका बेहद डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। दोनो बालिग हैं और उन्होंने आर्य समाज मन्दिर से शादी की है। पुलिस अभी इस मामले में और भी लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। अगर पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+