दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में गरजे अमित शाह, बोले- राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या?

MP Lok Sabha Chunav: केंद्रीय गृहमंत्री हमेशा शुक्रवार की दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में जमकर गरजे। उन्होंने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खिलचीपुर विधानसभा में सभा ली। इससे पहले शाह ने गुना में भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा की। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

शाह ने अशोक नगर के पिपरई में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। यहां पर विकास तेजी से हो रहा है गुना लोकसभा क्षेत्र में भी विकास ने गति पकड़ी है।

Amit Shah roared in Digvijay Singh s constituency said - Do you want to divide Rajgarh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। पहले वे अशोकनगर पहुंचे, जहां से गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "गुना वालों, आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे। केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ देना, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।"

Amit Shah roared in Digvijay Singh s constituency said - Do you want to divide Rajgarh

अमित शाह ने और कहा, "गुना वालों, आपका यह महाराज विकास को लेकर सबसे ज्यादा समर्पित है। सिंधिया घराने ने इस क्षेत्र का लालन-पालन अपने बच्चे जैसे किया है। मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। सिंधिया मेरे मित्र भी हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। इन्हें जिताते हुए यह याद रखना, सिंधिया को दिया एक वोट नरेंद्र मोदी को जाएगा।"

इसके बाद उन्होंने दिग्विजय के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे, जहां बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या? दिग्गी राजा क्या मैंडेट मांगने आए थे। भागकर भोपाल चले गए, अब राजगढ़ आए हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+