मोटरसाइकिल को बनाया एम्बुलेंस : बाइक पर खटिया बांधकर युवती को लाए अस्पताल, देखें VIDEO

देवास, 18 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के देवास में चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती को सतवास अस्पताल पहुंचाने के लिए बाइक को ही एम्बुलेंस बनाना पड़ा है। फिर बाइक पर खटिया बांधकर उस पर लेटाकर युवती को अस्पताल लाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती योगिता मूलरूप से देवास जिले के खातेगांव की रहने वाली

युवती योगिता मूलरूप से देवास जिले के खातेगांव की रहने वाली

जानकारी के अनुसार युवती का नाम योगिता है। यह मूलरूप से देवास जिले के खातेगांव की रहने वाली है। 18 माह पहले योगिता एक गड्‌ढे में गिर गई थी। उसके बाद योगिता के शरीर में कमर से नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया।

हर माह इलाज के लिए अस्पताल लाने की जरूरत पड़ती

हर माह इलाज के लिए अस्पताल लाने की जरूरत पड़ती

उसे हर माह इलाज के लिए अस्पताल लाने की जरूरत पड़ती है। समय पर सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार पर खटिया पर लेटाकर योगिता को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें उसकी जान भी जोखिम में पड़ी।

तीन लाख रुपए ब्याज पर लिए

योगिता के पिता कैलाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बेटी के इलाज पर तीन लाख रुपए खर्च कर दिए। यह राशि ब्याज पर जुटाई है। सरकार सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी एम्बुलेंस तक उनके गांव में नहीं आती। निजी गाड़ी का किराया एक हजार से 15 सौ रुपए तक है।

योगिता पैरालाइज है

योगिता पैरालाइज है

देवास सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि योगिता पैरालाइज है। महीनेभर से उसे यूरिन की नली बदलवाने की आवश्यकता पड़ती है। किसी कारणवश एंबुलेंस नहीं मिलने पर वहां पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर उसका उपचार करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+