MP News: अमरनाथ यात्रा के लिए 15000 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, पूरे मध्य प्रदेश में 50 हजार संख्या
Bhopal News: बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। राजधानी भोपाल की बात करें तो जानकारी के अनुसार अब तक अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराए हैं।
इससे पूर्व 15 जून तक ही 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीयन कर लिए थे। इसमें सबसे अधिक ऑनलाइन पंजीयन हुए हैं वहीं बैंकों के माध्यम से 1000 से अधिक पंजीयन हुए हैं इस बार भोपाल से ही 15000 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

वहीं पूरे मध्यप्रदेश की बात की जाए तो यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाएगी। ओम शिव शक्ति मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया की यात्रा 19 जून से शुरू हो चुकी है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। उन्होंने बताया कि बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भोपाल से अब तक चार जत्थे रवाना हो चुके हैं। पहले जत्थे me 500 श्रद्धालु रवाना हुए थे शनिवार को 92 लोगों का जत्था रवाना हुआ है।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बाबा बर्फानी की यात्रा को लेकर कहा कि इस वर्ष की पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति को जीवंत करती यह परंपरा प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाये। आपकी सुखद व मंगलमय यात्रा के लिए बाबा बर्फानी से कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications