मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू समेत हटाए गए कोविड संबंधी सभी प्रतिबंध
भोपाल, 17 नवंबर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। जिसका परिणाम है कि कोरोना के संक्रमित मामलों में दिन प्रतिदिन कीम दर्ज होती जा रही है। मध्यप्रदेश भी उन राज्यों में शुमार है जहां कोरोना के नाममात्र ही केस सामने आ रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कई निर्णय लिए हैं।

Recommended Video
हटाए गए कोविड संबंधी सभी प्रतिबंध
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि अब जबकि मध्य प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण में है, कुल 78 सक्रिय मामले सामने आए हैं इसलिए हमने महामारी के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है।
भोपाल में इस बात की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जा रही है। वहीं मप्र के विभिन्न हिस्सों में मेले, समारोह, शादी और अंतिम संस्कार आदि के आयोजन अब बिना किसी प्रतिबंध के आयोजित किए जा सकते हैं।बहन की राजनीति में एंट्री के बाद सोनू सूद ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग करने लगे ट्रोल
रात्रि कर्फ्यू हटाया गया
इसके साथ ही बुधवार की रात का कर्फ्यू भी हटा दिया गया है । सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योग केंद्र, रेस्तरां, क्लब, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications