Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बहन की राजनीति में एंट्री के बाद सोनू सूद ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग करने लगे ट्रोल

नई दिल्‍ली, 17 नवंबर। 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दो दिन पहले रविवार को सोनू सूद ने अपनी बहन मालविका की राजनीति में एंट्री की घोषणा की और अपने बारे में साफ किया अभी राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। वहीं अब सोनू सूद ने पंजाब से अपनी एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है जिसको लेकर एक्‍टर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

 सोनू सूद ने पंजाब से एक फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

सोनू सूद ने पंजाब से एक फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने पंजाब से एक फोटो शेयर करते हुए हिंदी में लिखा "मेरे पंजाब दी मिट्टी दी खुशबू"! इस फोटो में सोनू सूद गोबर से बने उपलो के बीच में खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं एक्‍क्‍टर के हर तरफ गोबर के उपले ही नजर आ रहे हैं।

जानिए सोनू सूद को लोग क्‍यों कर रहे ट्रोल

जानिए सोनू सूद को लोग क्‍यों कर रहे ट्रोल

कोरोना काल से अपने परोपकार के कामों से सुर्खिर्यों में रहे सोनू सूद की इस फोटो को देखकर यूजर्स जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं और मजाक करते हुए लिख रहे हैं सर ये मिट्टी नहीं गोबहर है। एक यूजर ने लिखा जिसे आप मिट्टी समझ रहे हैं वो असल में गोबर है। एक ने लिखा गोबर के पास बैठकर मिट्टी की खुशबू बता रहे हैं। एक ने लिखा यहां भी झोल है। ऐसे ही सोनू सूद की फोटो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

सोनू भाई ये पंजाब की मिट्टी नही है, ये तो....

एक यूजर ने लिखा- सोनू भाई ये पंजाब की मिट्टी नही है। ये तो गाय माता ऒर भेस के विसर्जन किये गोबर के सूखे कंडे है जो बहुउपयोगी है। जिनसे हवन किया जाता है भोजन पकाया जाता है। राख से बर्तन माजे जाते है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: चुनाव में Manifesto के वादे पर क्या बोले Sonu Sood, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद के गृह जनपद मोगा पर है आप पार्टी की निगाह

    सोनू सूद के गृह जनपद मोगा पर है आप पार्टी की निगाह

    बता दें कुछ समय पहले ही सोनू सूद ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ज्‍वाइन की है। माना जा रहा है कि आप पार्टी सोनू सूद के जरिए मोगा विधानसभा जो कि कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है उस पर 2022 के चुनाव में अपना कब्जा जमाना चाहती है। हालांकि रविवार को साफ हो चुका है कि सोनू सूद नहीं अब उनकी बहन मोगा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सोनू सूद की मदद से कांग्रेस के गढ़ मोगा विधानसभा पर कब्जा जमाना चाहती है AAP!

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+