Sheopur news:खेतों में नरवाई जलाने पर किसानों पर कृषि विभाग करेगा कार्रवाई
श्योपुर में अब नरवाई जलाने पर किसान पर होगी कार्रवाई, कृषि विभाग ने कसी कमर, धान की फसल कटने के बाद किसान जला हैं नरवाई,
Sheopur के किसानों ने अगर अब अपने खेतों में नरवाई जलाई तो उन किसानों के खिलाफ कृषि विभाग कार्रवाई करेगा। किसान धान की फसल काटने के बाद अपने खेतों में खड़ी हुई नरवाई को जलाने का काम कर रहे हैं जिससे वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। किसानों द्वारा नरवाई जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा अब कार्रवाई करने का मन बना लिया गया है।

धान की फसल के बाद खेत में बचती है नरवाई
श्योपुर में किसान धान की फसल करते हैं धान की फसल को काटने के बाद खेतों में सिर्फ नरवाई खड़ी रह जाती है। इस नरवाई को हटाना किसानों के लिए काफी मेहनत का काम होता है इसलिए किसान इस नरवाई को बिना मेहनत के आग लगाकर नष्ट कर देते हैं। यही वजह है कि धान की फसल काटने के बाद किसान नरवाई में लगातार आग लगा रहे हैं।
नरवाई जलाने पर सुप्रीम कोर्ट लगा चुका है रोक
खेतों में नरवाई जलाने पर सुप्रीम कोर्ट भी रोक लगा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने नरवाई जलाने से रोकने के लिए कृषि विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। कृषि विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए किसानों को नरवाई न जलाने की समझाइश भी दे रहे हैं लेकिन किसानों पर समझाइश का कोई असर नहीं हो रहा है और किसान खेतों में नरवाई को जला रहे हैं।
पर्यावरण के साथ खेत की मिट्टी को भी होता है नुकसान
किसान जब खेत में खड़ी नरवाई को जलाते हैं तो उससे निकले हुए धुएं से पर्यावरण प्रदूषित होता है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही साथ खेत में आग लगाने से खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता पर भी असर पड़ता है जिससे फसल की पैदावार भी प्रभावित होती है लेकिन इन सबके बावजूद किसान नरवाई को आग से नष्ट कर रहे हैं।
कृषि विभाग ने कार्रवाई करने के लिए कसी कमर
कृषि विभाग द्वारा लगातार समझाइश के बाद भी किसान नरवाई को आग लगाकर नष्ट करने का कार्य कर रहे हैं। इसलिए कृषि विभाग ने अब किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अब कृषि विभाग इलाके की निगरानी करेगा और जो भी किसान नरवाई जलाता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications