अफ्रीका वाला जिद्दी चीता कूनो से राजस्थान घूमने पहुंच गया, बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया अग्नि
Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार को एक चीता भटकते हुए राजस्थान पहुंच गया। 3 दिनों से बाहर घूम रहा नर चीता अग्नि सोमवार को राजस्थान के बारां जिले के कैलवाड़ा रेंज में लास्ट लोकेशन देखी गई। जहां से उसे ट्रैंकुलाइज कर कूनो नेशनल पार्क लाया गया।
चीता अग्नि एक दिन पहले शाम तक मध्यप्रदेश की सीमा पार करके राजस्थान के केलवाड़ा क्षेत्र के जंगल में पहुंच गया। अग्नि की लोकेशन मिलने के बाद कूनो से 20 सदस्यीय टीम बारां पहुंची। इसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर लिया। जिसके बाद उसे पिंजरे में बंद कर वापस लाया गया है।

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ थिरुकुराल आर जानकारी देते हुए बताया कि चीता अग्नि राजस्थान सीमा के जंगल में प्रवेश कर गया था। उसे सुरक्षित ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। उसे वापस कूनो में रखा गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद आगे का निर्णय ले सकेंगे।
दरअसल, अग्नि चीता को वायु चीता के साथ 17 दिसंबर को कूनो नेशनल पार्क के बोमा से खुले जंगल में छोड़ गया था। अगले ही दिन वह वायु चीता से बिछड़कर कराहल-आवदा के बीच जंगल में पहुंच गया था। अधिकारियों ने बताया कि 4 दिनों से उसकी लोकेशन इसी क्षेत्र में मिल रही थी। कुछ समय बाद वह पोहरी के पास के जंगल में पहुंच गया। वन विभाग के अधिकारी उस पर लगातार देख रहे कर रहे थे। चीता इस बीच लगातार राजस्थान की तरफ बढ़ रहा था।
आखिर में चीता अग्नि को राजस्थान से ट्रेंकुलाइज किया गया। अब उसे कूनो नेशनल पार्क वापस लाकर बाड़े में रखा गया है। सजा के तौर पर अग्नी की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications