केरल के छात्रों से भरी बस दमोह-कटनी के बीच दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 24 विद्यार्थी घायल

दमोह से कटनी की तरफ जा रही केरल के विद्यार्थियों की बस बीती देर रात अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 24 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं।

केरल से टूर पर आए छात्रों की बस दमोह के पास पलटी, एक की मौत, 24 घायल

Bus Accident: केरल में त्रिशूर जिले के एक कॉलेज से जियोलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं का एक दल मप्र आया हुआ है। बीते रोज केरल के इन छात्रों का दल सागर से रवाना होकर कटनी जा रहा था, दमोह से कटनी के बीच रेपुरा थाना इलाके में रात को बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मौत व 24 विद्यार्थी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस व 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।

केरल से टूर पर आए छात्रों की बस दमोह के पास पलटी, एक की मौत, 24 घायल

Recommended Video

    केरल के छात्रों से भरी बस पलटी 1 की मौत कई घायल, पन्ना-कटनी बॉर्डर की घटना

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मप्र के पन्ना जिले के रेपुरा थाना क्षेत्र के दमोह कटनी रोड पर एक बस हादसे में बस के क्लीनिर की दबने के कारण मौत हो गई तो बस में सवार 24 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पुलिस ने जब घायलों से जानकारी ली तो पता चला कि केरल के एक कॉलेज के जियोलॉजी विभाग के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। सागर केंद्रीय विवि में टूर के बाद वह कटनी जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

    दो बसों में 72 विद्यार्थी केरल से आए हैं
    मिली जानकारी के अनुसार केरल के त्रिशुर जिले स्थित एक कॉलेज के जिओलॉजी विभाग के छात्र फील्ड विजिट कार्यक्रम के तहत डॉ. गौर केंद्रीय विवि आये थे। सागर विवि से 72 विद्यार्थी दो बसों से शैक्षणिक भ्रमण पर निकले थे। शनिवार की शाम कटनी जाते समय पन्ना जिले के रेपुरा थाना क्षेत्र में दमोह कटनी रोड पर अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। बस में करीब 35 विद्यार्थी और 3 शिक्षक थे। दुर्घटना में 24 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, वहीं बस क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 100 सहित थाना क्षेत्र की पुलिस और अधिकारी पहुंचे, घायल छात्रों रेपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया गंभीर 5 घायलों को कटनी जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+