बंधक, जान से मारने की धमकी और 50 लाख की रंगदारी... भाजपा विधायक प्रियंका मीना के देवर पर FIR
Chachauda MLA Priyanka Meena: मध्य प्रदेश के हाइप्रोफ़ाइल मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुना जिले की चंचौरा विधानसभा की भाजपा विधायक प्रियंका मीणा के देवर अनिरुद्ध मीणा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ है। उनपर कृषि विभाग के उपसंचालक अशोक उपाध्याय को बंधन बनाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है।
पीड़ित कृषि अधिकारी अशोक उपाध्याय ने गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।पत्र में सिन्हा ने लिखा, 'चंचौरा भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रियंका मीणा के देवर और विधायक प्रतिनिधि अनिरुद्ध मीणा ने मुझे 1 घंटे तक बंधक बनाए रखा और 50 लाख रुपए की मांग की। उसने मेरे साथ गाली-गलौज की।

सबडिविजनल पुलिस अधिकारी दिव्या राजावत के जानकारी मुताबिक अनिरुद्ध मीणा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 353, 347, 342, 294, 506, 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है कि किसी का भी रिश्तेदार हो, उसे माफ नहीं किया जाएगा। ज्योतिरादित्य ने कहा यदि उनका खुद का रिश्तेदार भी गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सही सही होता है और गलत गलत होता है। सिंधिया ने सख्त लहजे में खाद क़ी कालाबाज़ारी करने वालों को माफिया करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications