Wolf Attack: यूपी में भेड़िये के बाद एमपी में सियार का आतंक, खेत में 6 लोगों को नोच डाला, गांवों में दहशत
Jackal Attack: उत्तर प्रदेश में भेड़िए के बाद अब मध्य प्रदेश में सियार का आतंक देखने को मिला है। मामला सीहोर जिले के बुधनी से सामने आया है। जहां सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए नर्मदा पुरम अस्पताल रिपेयर किया गया है।
जानकारी मुताबिक सलकनपुर और रेहटी नगर के आसपास के खेतों में सोमवार को ग्रामीण काम कर रहे थे। उसी समय अचानक कहीं से सियार आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग के डिप्टी रेंटर हरीश माहेश्वरी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना व सहायता राशि दी है। घायलों में कृष्णा बाई (50), अनुराग (31), मनोज वर्मा (43), शैलेंद्र (34), अजीत (44), लखन लाल (59) घायल हो गए। इनमें कृष्णा बाई और अनुराग को नर्मदापुरम रेफर किया गया।
ज्ञात रहे बुधनी, रेहटी के जंगल में सियार, टाइगर, बाघ, भालू बड़ी संख्या में विचरण करते हैं। कई बार जंगली जानवर रहवासी इलाकों में आ जाते हैं।
इसके कारण रहवासी इलाकों में लोगों में जंगली जानवरों का खौफ बना रहता है। पिछले दिनों सलकनपुर पहाड़ी पर भी भालू देखा गया था। भालू ने कुछ लोगों पर हमला भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications