टिकटों के निर्णय में जन आशीर्वाद यात्रा का अहम होगा योगदान, 25 सितंबर के बाद जारी होगी BJP की दूसरी सूची
MP Election 2023: विधानसभा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मैं कैंडिडेट सिलेक्शन को लेकर भाजपा कांग्रेस अपनी लगातार रणनीति बदल रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेता जहां अब सिंगल नाम को ही आगे स्क्रीनिंग कमेटी में भेजना चाहते हैं। वहीं भाजपा भी अब जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दावेदारों का फीडबैक लेगी। इसके साथ ही भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होगी।
पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा उम्मीदवार और स्थानीय विधायक को लेकर जनता में कितना गुस्सा है और कितना क्राउड जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़ रहा है। इसे फीडबैक के तौर पर टिकट फाइनल करने में उपयोग करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब उसकी उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने में वक्त लग सकता है।

कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद ही उम्मीदवारों के चयन
हालांकि भाजपा ने पहली सूची में उन्हीं उम्मीदवारों की घोषणा की, जहां वर्तमान में कांग्रेस के विधायक है। भाजपा अपनी जन आशीर्वाद यात्रा का फीडबैक और भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद ही उम्मीदवारों के चयन को लेकर अपने फैसले लेगी। तब तक के लिए पार्टी का पूरा फोकस जन आशीर्वाद यात्राओं पर ही रहेगा।
64 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ही दावेदारों की हकीकत रखने का काम भी पार्टी के नेता करेंगे। भाजपा ने जो रणनीति बनाई थी, उसके अनुसार उसे सितंबर में हारी हुई सभी 103 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देना था। जिसमें से अगस्त में उसने 39 प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया। बाकी की 64 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन और उनके नाम का ऐलान इसी महीने होना था, लेकिन अब पार्टी ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किया है जिसके तहत अब 25 सितंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने के बाद ही टिकटों को लेकर कोई निर्णय होगा। इस सभा में 10 लाख कार्यकर्ताओं को भोपाल में लाने का टारगेट ते हुआ है। इस टारगेट को पूरा करने के लिए दावेदार अहम रोल अदा कर सकते हैं। टिकट की आस में कई नेता हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को भोपाल ला सकेंगे।
दावेदारों की ताकत की भी परीक्षा
इधर दावेदारों की ताकत की भी परीक्षा होने वाली है। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिया पार्टी दावेदारों की उनके क्षेत्र में ताकत जाने की जहां-जहां जन आशीर्वाद यात्रा में भारी भीड़ और यात्रा का स्वागत होगा, किस नेता के नेतृत्व में होगा। इस पर भी पार्टी नेताओं का ध्यान रखेगी। इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा में दावेदारों के सहयोग का भी फीडबैक लिया जाएगा और उसके बाद उन पर टिकट को लेकर नई सिरे से विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications